सियादेवी मेमोरियल हॉस्पिटल में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

Share This

इटावा:- शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान सियादेवी मेमोरियल हॉस्पिटल में उत्तर प्रदेश दिवस के साथ साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस धूम धाम से मनाया गया। अस्पताल में ही जन्म लेने वाली 9 नन्हीं बालिकाओं को नव दुर्गा का पवित्र स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया।

बालिकाओं को जन्म देने वाली सभी माताओं को सियादेवी मेमोरियल हॉस्पिटल के चेयरमैन एवम सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. रमाकांत रावत एमबीबीएस, एमडी व उनकी पत्नी वरिष्ठ स्त्री एवम प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.रजनी रावत एमबीबीएस, एमएस द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक अनूठी सामाजिक पहल करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सूत्र वाक्य के क्रम में सभी को चांदी के सिक्के के साथ एक फलदार पौधा,बेबी किट और बच्चों के जरूरी अंग वस्त्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ श्रीमती डॉ.रजनी रावत ने सभी नन्हीं बेटियों को फलदार पौधा भेंट कर समाज को एक सुंदर संदेश दिया कि सभी लोग अपनी बच्चियों का पालन पोषण ठीक उसी प्रकार से करें जैसे हम किसी फलदार पौधे को बड़ा करते हैं और फिर वही पौधा बड़ा होकर सारे समाज के काम भी आता है।ये बच्चियां हमारी धरोहर हैं, हमे लिंग का भेदभाव मिटाकर बेटियों को खूब अच्छी शिक्षा देकर हमेशा ही आगे बढ़ाना चाहिए।

अस्पताल में भर्ती सभी प्रसूताओं ने सिया देवी मेमोरियल हॉस्पिटल परिवार के द्वारा प्रदत्त इस अनमोल भेंट और विगत 2020 से जारी इस अनूठी सामाजिक पहल के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया।इस अवसर पर हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...