इटावा में धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

Share This

इटावा। आज इटावा के राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर प्रदेश की प्रगति और योजनाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वहीं, बुंदेलखंडी कलाकारों ने अपने गीत और संगीत से समां बांध दिया।

   

कार्यक्रम में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बच्चों ने अपने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और मंच पर विविधता भरे कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की संस्कृति और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश की उपलब्धियों को साझा किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रजापति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले साढ़े सात वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही योजनाओं और कानून-व्यवस्था को प्रदेश के विकास का आधार बताया।

दिल्ली चुनाव को लेकर उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आप ने यमुना की सफाई, स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक को लेकर किए गए वादों को पूरा नहीं किया। प्रजापति का दावा है कि इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...