एनसीसी कैडेट हर्षिता शाक्य ने अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में चयनित होकर इटावा का सम्मान बढ़ाया

Share This

चौधरी सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी की बीएससी बायो द्वितीय वर्ष की छात्रा और एनसीसी कैडेट हर्षिता शाक्य ने अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में चयनित होकर यह सम्मान अर्जित किया है।

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा और 4 यूपी बटालियन इटावा से संबद्ध 22 कॉलेजों में से केवल हर्षिता शाक्य का चयन आरडीसी परेड के लिए हुआ है। हर्षिता, जो ग्राम नगला भीखन की निवासी हैं, इस परेड के लिए नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं। गणतंत्र दिवस पर आयोजित इस परेड में भाग लेना हर्षिता के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे इटावा जिले के लिए गर्व का विषय है।

इस परेड के दौरान हर्षिता को देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और देश-विदेश से आए सैकड़ों वीआईपी मेहमानों से मिलने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं, उन्हें राष्ट्रपति भवन में सम्मानित भी किया जाएगा। यह हर्षिता के जीवन का एक ऐतिहासिक पल होगा, जो उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है।

ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ शैक्षणिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि चाहे रोजगार का क्षेत्र हो, खेल हो या एनसीसी जैसी गतिविधियां, हमारा प्रयास छात्रों को हर स्तर पर सफल बनाना है।

इस उपलब्धि पर कमान अधिकारी कर्नल सुधांशु द्विवेदी, ग्रुप के संरक्षक डॉ. बृजेश चंद्र यादव, डॉ. भुवनेश चंद्र यादव, एमडी अनुज मोंटी यादव, डायरेक्टर डॉ. संदीप पांडे, अशांक हनी यादव, प्राचार्य डॉ. जितेंद्र यादव और एनसीसी एएनओ रंजीत चौहान ने हर्षिता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...