वार्ड स्तरीय बाल कल्याण समिति को सक्रिय बनाने हेतु अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Share This

इटावा। अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में वार्ड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों को सक्रिय रूप से क्रियान्वित करने हेतु एक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वार्ड सभासद, क्षेत्रीय लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा-एएनएम कार्यकत्रियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय लेखपालों को वार्ड स्तरीय बैनर प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह के निर्देश पर बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने बाल कल्याण की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, फास्टर केयर योजना, दत्तक ग्रहण योजना और बाल विवाह रोकथाम अभियान की जानकारी देते हुए बाल विवाह मुक्त वार्ड बनाने की शपथ दिलाई।

उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के पिता या वैध संरक्षक की मृत्यु हो गई है, या गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, या जेल में बंद हैं, ऐसे बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत ₹2,500 प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, जिन बच्चों के माता-पिता नहीं रहे हैं, उन्हें स्पॉन्सरशिप योजना के तहत ₹4,000 प्रतिमाह प्रदान किए जाते हैं। किसी भी समस्या के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करने की सलाह दी गई।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य ने यौन हिंसा, दुर्व्यवहार और बेसहारा बच्चों को संरक्षण प्रदान करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि गुमशुदा बच्चों का डेटा ट्रैक द मिसिंग चाइल्ड पोर्टल पर अपलोड किया जाता है, जिससे उन्हें खोजने में मदद मिलती है। उन्होंने विधवा पेंशन और नि:संतान दंपति के लिए दत्तक ग्रहण प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम में सभासद शरद बाजपेई, अविनाश कुशवाहा, प्रोबेशन कार्यालय से उमर मुर्तजा खान (आंकड़ा विश्लेषक), अशफाक अहमद (सहायक सह आंकड़ा प्रविष्टि प्रचालक), और राजेश कुमार राठौर (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...