चकरनगर में तेंदुआ की दहशत, ग्रामीणों में हड़कंप

Share This

चकरनगर। सोमवार देर शाम गनियावर गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रूप सिंह नामक एक ग्रामीण ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे अपने खेत पर जा रहे थे, तभी सेंट जेवियर स्कूल के पास रास्ते में एक तेंदुआ अचानक उनके सामने आ गया। तेंदुआ को देखकर वह बुरी तरह डर गए और तुरंत उल्टे पैर गांव की ओर भागे। रास्ते में उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों को चिल्लाते हुए तेंदुआ के होने की जानकारी दी, जिससे ज्यादातर किसान अपने खेतों से घर लौट आए।

इस घटना के बाद से चकरनगर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। पिछले दो सप्ताह से क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुआ के हमले लगातार हो रहे हैं। नगला मधुरी, नगला कढोरी, रुजिया, रानीपुरा, विरौना सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में तेंदुआ ने जमुनापारी बकरियों पर हमला कर उन्हें मार डाला है। इससे पशुपालक भी चिंतित और भयभीत हैं, क्योंकि उनके पशु लगातार तेंदुआ के हमलों का शिकार हो रहे हैं।

सूचना मिलते ही सेंचुरी की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुआ की तलाश में गश्त शुरू कर दी है। टीम ने जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में जांच की है, ताकि तेंदुआ का पता लगाया जा सके और ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान की जा सके। इस बीच, मचान पर रखवाली कर रहे किसान पिंटू चौहान, अमन चौहान, सत्यम आदि ने भी तेंदुआ के खतरों को देखते हुए अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है और खेतों में निगरानी रखना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेंदुआ का आतंक जल्द नहीं थमा, तो उनका जीवन और संपत्ति संकट में पड़ सकता है। इसके लिए वे प्रशासन से उचित सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी