इटावा महोत्सव: कानपुर ने फिरोजाबाद को हराकर आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता

Share This

इटावा: इटावा महोत्सव के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कानपुर और फिरोजाबाद की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में कानपुर ने फिरोजाबाद को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फिरोजाबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। उनकी शुरुआत धमाकेदार रही, जहां रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी विजय शर्मा और अक्षत पांडे ने पहले 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 100 रन बना दिए। हालांकि, मध्यक्रम के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते फिरोजाबाद की पूरी टीम 20 ओवरों में 168 रनों पर ऑल आउट हो गई।

फिरोजाबाद के लिए विजय शर्मा ने 46, अक्षत पांडे ने 38, और सत्यम ने 18 रन बनाए। कानपुर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें अंकुर पंवार, सतनाम सिंह, और ऋषभ राजपूत ने 2-2 विकेट चटकाए।कानपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत खराब रही और शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिर गए। लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज अंडर-19 इंडिया खिलाड़ी आदर्श सिंह और उत्तर प्रदेश अंडर-19 खिलाड़ी सुधांशु ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। सुधांशु ने 70 रन और आदर्श सिंह ने 60 रन बनाए। कानपुर ने यह मुकाबला 19वें ओवर में 5 विकेट शेष रहते अपने नाम किया।

कानपुर के खिलाड़ी सुधांशु को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ईसीए अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने प्रदान किया। विजेता टीम कानपुर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इस टूर्नामेंट ने खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच क्रिकेट का उत्साह बढ़ा दिया। मैच के दौरान खेल प्रेमियों ने जमकर तालियां बजाईं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...