परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद के लिए सुविधाओं का अभाव, बच्चों की प्रतिभा का हो रहा हनन

Share This

इटावा। सरकार ने वर्ष 2005 में खेल को अनिवार्य विषय घोषित किया था और वर्ष 2007-08 से खेल विषय के अंक परीक्षाओं में जुड़ने शुरू हो गए थे। इसके बाद खेल को पाठ्यक्रम का हिस्सा भी बना दिया गया। इससे बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा देने की नीति लागू की गई थी, लेकिन सरकार विद्यालयों में खेल की सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम रही।

जनपद में कुल 1,484 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें से केवल 41 विद्यालय शहर में स्थित हैं, जबकि बाकी 1,443 विद्यालयों में लगभग 90 प्रतिशत विद्यालयों में खेल मैदान का अभाव है। ऐसी स्थिति में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को विद्यालय और संकुल स्तर पर खेलकूद की गतिविधियों के लिए नजदीकी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर निर्भर रहना पड़ता है। यदि इंटर कॉलेज के मैदान की सुविधा नहीं मिलती, तो परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को सड़क पर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन करना पड़ता है।

इसके अलावा, विद्यालयों में खेल को पाठ्यक्रम का हिस्सा तो बना दिया गया है, लेकिन इसे पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई है। अधिकांश विद्यालयों में काम चलाऊ शिक्षकों से शारीरिक शिक्षा का पाठ्यक्रम पढ़वाया जा रहा है। इस विषय में एक प्रधानाध्यापक ने बताया कि जब से खेल को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है, उन्हें इस काम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पढ़ाने के लिए विशेषज्ञ शिक्षक नहीं हैं और बच्चों की खेलकूद गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित कोचों का भी अभाव है।

सरकार ने खेल को अनिवार्य विषय घोषित करते समय यह बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया कि विद्यालयों में खेल की बुनियादी सुविधाएं और प्रशिक्षित शिक्षक होना चाहिए। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार को जल्द ही कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि बच्चों की खेलकूद गतिविधियों में कोई बाधा न आए और उनकी प्रतिभा को सही दिशा मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...