तेंदुए का आतंक, बकरियों पर हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

Share This

चकरनगर। चकरनगर क्षेत्र में तेंदुए का आतंक जारी है। शुक्रवार रात तेंदुए ने दो स्थानों पर हमला करते हुए दो जमुनापारी बकरियों को मार डाला, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। तेंदुए के हमले से बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों में घबराहट और डर का माहौल बना हुआ है। सेंचुरी टीम ने ग्रामीणों को अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है। इससे एक दिन पहले, नगला मधुरी में भी तेंदुए ने दो बकरियों पर हमला किया था, जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरा आज दम तोड़ दिया।

चकरनगर थाना के गांव नगला कढ़ोरी में उदी भरेह मार्ग के किनारे एक पशुबाड़ा बना हुआ है, जिसका मालिक करू यादव है। वह शुक्रवार रात करीब एक बजे अपने पिता गोविंद यादव के साथ पशुबाड़े में सो रहे थे, तभी तेंदुए ने अचानक बकरी पर हमला कर दिया। बकरियों के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर गोविंद यादव की नींद खुली, लेकिन तब तक तेंदुआ बकरी को मार चुका था। पशुपालक डर के मारे चिल्लाने लगे, जिससे तेंदुआ वहां से भागकर गांव की ओर चला गया।

इसके बाद, लगभग डेढ़ बजे तेंदुए ने पड़ोस के गांव रुजिया निवासी जसवंत दोहरे के पशुबाड़े में भी बकरियों पर हमला किया। इस हमले में भी तेंदुए ने एक बकरी को मार डाला, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटनाक्रम ने चकरनगर क्षेत्र के निवासियों को भयभीत कर दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ कई बार बकरियों पर हमला कर चुका है, और इससे पहले भी इस तरह के हमलों की सूचना मिली थी। सेंचुरी टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले बाहर न निकलें और अपने पशुओं की देखभाल में सतर्कता बरतें। पुलिस और वन विभाग की टीम इलाके में गश्त कर रही है, लेकिन तेंदुए के आतंक के कारण ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...