प्रतियोगी छात्रों की पहली पसंद डिजिटल लाइब्रेरी

Share This

भरथना। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों के बीच डिजिटल लाइब्रेरी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। नगर में इस समय आठ से अधिक डिजिटल लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं, जो वाईफाई और कंप्यूटर जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।

डिजिटल लाइब्रेरी शुरू करने वाले युवा अंकुर चौहान ने बताया कि शुरुआत में उन्हें इसकी सफलता पर संदेह था। लेकिन मात्र तीन महीनों में ही उनकी लाइब्रेरी की सारी सीटें फुल हो गईं। आज नगर में आठ से अधिक डिजिटल लाइब्रेरी छात्रों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रही हैं।

डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को वाईफाई, कंप्यूटर और ऑनलाइन क्लास अटेंड करने की सुविधा मिल रही है। छात्र अनुज का कहना है कि यहां किसी भी टॉपिक पर एक्सपर्ट के विचार और कंटेंट आसानी से मिल जाते हैं, जो उनकी तैयारी में सहायक साबित हो रहे हैं।

वहीं, छात्र आशीष ने बताया कि घर पर पढ़ाई का माहौल नहीं मिल पाता, लेकिन डिजिटल लाइब्रेरी का शांत और शैक्षिक वातावरण उनकी पढ़ाई को बेहतर बनाता है। साथ ही, वहां अन्य छात्रों से पूछकर कठिन सवालों को हल करने में भी मदद मिलती है। डिजिटल लाइब्रेरी का बढ़ता क्रेज न केवल युवाओं की पढ़ाई को आसान बना रहा है, बल्कि नगर में शिक्षा के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा दे रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...