इटावा महोत्सव पंडाल में आयोजित फैशन शो में प्रस्तुत किए गए परंपरागत और आधुनिक परिधान

Share This

इटावा। मंगलवार की रात इटावा महोत्सव पंडाल में एक शानदार फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें डिजाइनरों ने परंपरागत वेशभूषा के साथ-साथ पश्चिमी परिधानों को नए और आकर्षक लुक में प्रस्तुत किया। इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों श्वेतांबरी राय और नीलम राय वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत तीन साल की एल्शा सिंह, अदविका राजपूत, जानवी कुशवाह, वंशिका कश्यप, शान्वी गुप्ता, अकशिता पांडेय, तनिशा, अंशिका खरे, प्रियांजली, गार्गी राजपूत, काजल गौतम और मानवी द्वारा लहंगा, गाउन और फ्राक पहनकर की गई। इन छोटे बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता।

इसके बाद दूसरी प्रस्तुति डिजाइनर भाग्यश्री द्वारा की गई, जिसमें माडल काजल राठौर, शान्वी त्रिपाठी, सोनम कुमारी, दिव्या रावत, विजया ठाकुर, तान्या और सोनाक्षी ने गाउन और सूट पहनकर शानदार प्रदर्शन किया। डिजाइनर नमिता तिवारी की माडल मिष्ठी पाल, अकीरा दुबे, शिव्या और इशाना तिवारी ने विभिन्न प्रकार के फ्राक, प्लाजो और क्राप टॉप पहनकर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस फैशन शो में शिवानी शर्मा ने लहंगा और टसल लगी हुई चुन्नी के साथ, महिमा ने डबल लेयर कलीदार लहंगा, सौम्या ने ड्रेप गाउन, इतिशा ने पिंक सेटिन सूट, सोनी ने रेड गाउन और नीरज कुमारी ने स्कर्ट टॉप पहनकर अपनी प्रस्तुति दी।

इसके अलावा, डिजाइनर नमिता तिवारी और को-डिजाइनर हार्दिक झा ने इस अवसर पर अपने देश के राष्ट्रीय चिह्नों, जैसे राष्ट्रीय पशु टाइगर, को लेकर शनील गाउन में विशेष पेंटिंग प्रस्तुत की। इस फैशन शो ने न केवल इटावा महोत्सव को रंगीन बनाया बल्कि दर्शकों को एक नई दृष्टि से फैशन को देखने का अवसर भी प्रदान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...