Monday, November 17, 2025

भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगिंद्र सिंह भदौरिया का दावा, दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

Share This

उदी। भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगिंद्र सिंह भदौरिया ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में सरकार बनने में अपनी पार्टी की अहम भूमिका होने की बात भी कही।

ठाकुर जोगिंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां उत्तर प्रदेश के मजदूरों से लेकर बड़े कारोबारियों तक की बड़ी संख्या में स्थाई निवास हो चुका है। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली के मतदाताओं की कुल संख्या का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है, जिनके लिए दिल्ली में रहने में अनेक समस्याएं आती हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी के इन निवासियों को दिल्ली में वहां के मुख्य निवासी की तरह सहूलियत नहीं मिलती है। बल्कि, उन्हें अपने ही देश के दूसरे प्रदेश में दोयम दर्जा का महसूस कराया जाता है। ठाकुर भदौरिया ने इस स्थिति को सुधारने का वादा किया और कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में ऐसे लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेगी।

भदौरिया ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि दिल्ली के मतदाताओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी और अगले चुनाव में उनकी पार्टी को बहुमत मिलेगा।

भदौरिया ने दिल्ली के मतदाताओं से अपील की कि वे अपनी शक्ति को समझें और सही विकल्प को चुनें। उन्होंने कहा कि दिल्ली की राजनीति में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा और उनके उम्मीदवार दिल्ली की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी