गुरुद्वारा श्री मुरुतेग बहादुर साहिब में मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव

Share This

इटावा। दुख निवारण गुरुद्वारा श्री मुरुतेग बहादुर साहिब में श्रद्धा और हर्ष के साथ सरवंशदानी गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में ‘मानस की जाति सबै एक पहिचानबो’ का उद्घोष किया गया। पावन प्रकाश पर्व की तैयारियां पिछले दस दिनों से चल रही थीं और इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

प्रकाशोत्सव की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जो दस दिनों तक नगर की सड़कों पर निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु गुरुवाणी का पाठ करते हुए “वाहे-वाहे गुरु गोविंद सिंह आपे गुरु चेला” का गायन करते थे और “बोले सो निहाल सत श्री अकाल” के जयकारों से वातावरण गूंज उठता था। इस दौरान नगरवासियों में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल था।

गुरुद्वारे में दस अखंड पाठ साहिब की श्रृंखला भी शुरू की गई, जो पूरे दिन जारी रही। इसका समापन सबद-कीर्तन और आरती के गायन के साथ हुआ। इस समापन कार्यक्रम में पुष्पवर्षा की गई, जिसमें भक्तों ने गुरु गोविंद सिंह के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।प्रकाशोत्सव के दिन सोमवार को सुबह से ही गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। स्त्री, बच्चे, बूढ़े और नौजवान सभी लोग गुरुद्वारे पहुंचे, माथा टेका और अरदास की। यह दृश्य बहुत ही भावुक और श्रद्धापूरण था। सभी समुदायों के लोग एक साथ इस पर्व में भाग लेते हुए धार्मिक एकता का प्रतीक बने।

गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार तरन पाल सिंह कालस ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब केवल समाज सुधारक और वीर योद्धा ही नहीं थे, बल्कि उच्च कोटि के कवि भी थे। उनकी काव्यक अनुभूति दैवीय थी, जो आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी शिक्षाएं हमें सिखाती हैं कि हम सभी को एक समान दृष्टि से देखे और सभी के लिए काम करें।

गुरुद्वारे में आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र के लोगों में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाओं को अनुसरण करते हुए श्रद्धालुओं ने इस प्रकाशोत्सव को बड़े श्रद्धा भाव से मनाया, जिससे एकता और शांति की भावना और मजबूत हुई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...