मशहूर गीतकार पद्मश्री गोपालदास नीरज जी की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन

Share This

इकदिल: मशहूर गीतकार और पद्मश्री सम्मानित गोपालदास नीरज जी की जयंती के अवसर पर आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी, मोहल्ला कायस्थान, इकदिल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नीरज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन व योगदान पर प्रकाश डाला।

गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट ने की। उन्होंने कहा कि नीरज जी का इकदिल से विशेष लगाव था। वे जब भी इकदिल आते थे, अपनी पुरानी यादों को ताजा कर जाते थे। डॉ. सम्राट ने इकदिल में नीरज जी की प्रतिमा लगाए जाने की मांग करते हुए कहा, “नीरज जी के इकदिल का होने पर हमें गर्व है। उन्होंने अपने गीतों और कविताओं के माध्यम से न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी इकदिल का नाम रोशन किया।”

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या ऋचा तिवारी ने भी नीरज जी की काव्य शैली और उनके अमूल्य योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नीरज जी की रचनाएं हर व्यक्ति के दिल को छूने वाली हैं और उनकी कविताएं आज भी युवाओं को प्रेरणा देती हैं।

गोष्ठी में विद्यालय के अन्य शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने भी नीरज  के जीवन और साहित्यिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित लोगों ने नीरज के गीतों और कविताओं के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

इस कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्या ऋचा तिवारी, सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, दामिनी शुक्ला, सुशीला देवी, प्रियंका यादव, प्रियांशी, शिवानी राजपूत, अंजली शाक्य, अलफ़िशा, अंकिता राजपूत, प्रियंका भदौरिया, दीप्ति, आँचल गुप्ता, छाया राजपूत सहित अन्य शिक्षक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नीरज जी के प्रेरणादायक गीतों के गायन के साथ हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...