इटावा महोत्सव में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन, विजेताओं को सम्मानित किया गया

Share This

 इटावा महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग सुनील कुमार यादव ने किया। मुख्य अतिथि सुनील कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद टूर्नामेंट की शुरुआत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतियोगी मैदान में उतरे, और अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध किया। अंडर 13 सिंगल्स बालिका वर्ग में डेलिसा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि रिया वमां उपविजेता रहीं। अंडर 13 डबल्स में दुर्गा और डेलिया गुप्ता ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि रिया वर्मा और सृष्टि तिवारी उपविजेता रहीं।

अंडर 19 सिंगल्स में कृतिका ने विजय प्राप्त की, वहीं डेलिसा गुप्ता उपविजेता रहीं। अंडर 19 डबल्स में कृतिका और डेलिसा गुप्ता की जोड़ी विजेता बनी, जबकि रिया वर्मा और सृष्टि तिवारी उपविजेता रहीं। अंडर 13 सिंगल्स बालक वर्ग में वेदांश ने जीत हासिल की और पार्थ उपविजेता रहे। अंडर 13 डबल्स में वेदांश और आदविक वर्मा विजेता बने, जबकि श्रेष्ठ राज सिंह और पवन उपविजेता रहे।

अंडर 19 सिंगल्स बालक वर्ग में अभिनव विजेता रहे और ओम उपविजेता बने। अंडर 19 बालक डबल्स में ओम और अभिनव की जोड़ी ने जीत दर्ज की, जबकि हार्दिक और वीर प्रताप उपविजेता रहे। इस टूर्नामेंट के दौरान निर्णायक की भूमिका प्रियांश पटेल, आयुष पटेल, यश पटेल, राम रिछारिया, और प्रियांशी ने निभाई।

सभी विजेताओं और उपविजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए और उन्हें खेल की भावना को बनाए रखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...