नेशनल कराटे प्रतियोगिता में इटावा के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

Share This

कानपुर में 24 से 26 दिसंबर 2024 तक आयोजित दो दिवसीय नेशनल कराटे प्रतियोगिता में इटावा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में इटावा से पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में जिला कराटे संघ के अध्यक्ष मोहम्मद कफील कुरैशी के नेतृत्व में फैजान कुरैशी, संध्या सक्सेना, मनीष कुशवाहा और खुशी सागर ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। 10 वर्ष के -35 किलोग्राम भार वर्ग में ज़ैनब फातिमा, 10 वर्ष के -40 किलोग्राम भार वर्ग में अनन्या, 9 वर्ष के -30 किलोग्राम भार वर्ग में खुशनूर, 7 वर्ष के -25 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशु, और 10 वर्ष के -40 किलोग्राम भार वर्ग में निधि ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जिला कराटे संघ के अध्यक्ष मोहम्मद कफील कुरैशी ने बताया कि बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अभिभावक बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस सफलता से प्रेरित होकर भविष्य में इटावा से और भी बच्चे कराटे में हिस्सा लेंगे। संघ ने विजेता खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके प्रशिक्षण को और भी बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता में बच्चों की मेहनत और लगन ने इटावा का मान बढ़ाया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...