प्रदर्शनी पंडाल में पर्यावरण छात्र संसद में पानी की बर्बादी,वायु व ध्वनि प्रदूषण रोकने का संकल्प

Share This

इटावा। इटावा नुमाइश प्रदर्शनी पंडाल में पर्यावरण छात्र संसद का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे और उन पर बहस करने के साथ ही इन प्रस्तावों को पास किया गया। खास बात यह रही कि इस संसद में सभी प्रकार के प्रदूषण रोकने के संबंध में कारगर प्रयास करने के प्रस्ताव पारित किए गए। इसके साथ ही पौधारोपण और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
पर्यावरण छात्र संसद में प्रस्ताव पास किया गया कि सभी छात्र अपने जन्मदिन पर पौधा लगाएंगे और उसे पौधे का तब तक संरक्षण करेंगे जब तक कि वह बड़ा नहीं हो जाता। उसको खाद पानी देंगे और सुरक्षा भी करेंगे। इसके साथ ही पानी की बर्बादी रोकने के संबंध में भी प्रस्ताव पास किया गया। यह कहा गया कि जहां भी समर या अन्य तरीके से पानी की बर्बादी हो रही है बच्चे उन लोगों से अनुरोध करेंगे की पानी को बर्बाद ना करें, इसका संरक्षण करें। जिन स्थानों पर पानी लीकेज की स्थिति होगी इसकी सूचना जिम्मेदार अधिकारियों को देकर लीकेज बंद कराएंगे।


ध्वनि प्रदूषण रोकने के संबंध में भी प्रस्ताव पास किया गया। इसमें लोगों से अपील की गई है कि वह अनावश्यक गाड़ियों का होर्न ना बजाएं और शोरगुल अनावश्यक रूप से ना करें क्योंकि ध्वनि प्रदूषण भी काफी परेशान करने वाला है। पर्यावरण छात्र संसद में छात्रों ने कहा कि वायु प्रदूषण रोकने के लिए भी हम सभी को ठोस प्रयास धरातल पर करने होंगे इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा कार्बन उत्सर्जन को कम करना होगा और हरियाली बढ़ानी होगी। पर्यावरण छात्र संसद में एक यह प्रस्ताव भी पास किया कि स्कूलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर दो अलग-अलग तरीके के कूड़ेदान रखे जाएं एक में गीला कूड़ा और एक में सूखा कूड़ा रखा जाए और दोनों का अलग-अलग तरीके से निस्तारण किया जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, सीडीओ अजय कुमार गौतम, डायरेक्टर सफारी अनिल पटेल, डीएफओ अतुल कांत शुक्ला, संयोजक कैलाश यादव, संजय सक्सेना, माधवेन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके पर्यावरण छात्र संसद का शुभारम्भ किया

बच्चों की बातों में होता है बड़ा असर एसएसपी हरियाली के साथ ही पानी बचाना भी जरुरी सुरेश शर्मा यहां पर्यावरण छात्र संसद में मुख्य अतिथि के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि यह बात बेहद महत्वपूर्ण है कि बच्चे पर्यावरण और पानी संरक्षण तथा प्रदूषण रोकने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की बात का बड़ा असर होता है और बच्चे जब लोगों से प्रदूषण रोकने पेड़ पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने की अपील करेंगे तो लोग इसे मानेंगें।


उन्होने कहा कि बच्चे अपने छात्र जीवन से ही पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर जागरूक हो रहे हैं और दूसरों को भी जागरूक कर रहे हैं इससे निश्चित रूप से हमारा पर्यावरण सुधरेगा। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने कहा कि कि इस छात्र संसद में जो प्रस्ताव पारित किए जाएं उसे पर अमल किया जाए। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या भी है और बच्चों के माध्यम से इस ओर लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए और पानी की बर्बादी को रोकने के पूरे प्रयास किए जाने चाहिए। जनकपुरी नेपाल से आए पर्यावरण विद् सुरेश शर्मा ने कहा की हरियाली बढ़ाने के साथ ही पानी को बचाना भी बेहद जरूरी है और हमें इस दिशा में प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जो खतरनाक है इसके लिए यह जरूरी है कि हम सबको मिलकर कार्बन उत्सर्जन को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि भूटान ऐसा देश है जहां कार्बन उत्सर्जन नहीं होता जबकि नेपाल में भी कार्बन उत्सर्जन की स्थिति काफी कम है यहां भी कार्बन उत्सर्जन को रोकना होगा जिससे वायु प्रदूषण कम होगा। नदी कथा लिखने वाले जल दूत नंदकिशोर वर्मा ने पानी के महत्व पर चर्चा करते हुए का कि हम सभी को पानी के दुरुपयोग को रोकना है इसके साथ ही हरियाली को बढ़ाना है। इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य कैलाश यादव, संजय सक्सेना तथा माधवेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। संचालन श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा उमेश ने किया। इस मौके पर वन्य जीव विशेषज्ञ राजीव चौहान, निर्मल सिंह, रेंज ऑफिसर वन विभाग अशोक शर्मा प्रबल प्रताप सिंह के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना, संजय शर्मा, कमल कुमार, पवन प्रताप सिंह, डा धर्मेंद्र शर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर मुकेश यादव विवेकानंद संस्थान के डॉक्टर आशीष दीक्षित मौजूद रहे।

सफारी डायरेक्टर, डीएफओ सम्मानित
पर्यावरण छात्र संसद में इटावा सफारी पार्क के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल पटेल तथा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अतुल कांत शुक्ला को सम्मानित किया गया। पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य के लिए दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण व जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रोफेसर अजब सिंह यादव, विवेक यादव, संजीव चौहान को भी पर्यावरण छात्र संसद की ओर से सम्मानित किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...