गांगसी रजबहे की खंदी कटने से 200 बीघा फसल जलमग्न

Share This

ताखा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला खांडे के पास मंगलवार रात गांगसी रजबहे की खंदी कटने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। इस हादसे में गांव की लगभग 200 बीघा गेहूं की फसल पानी में डूब गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जब फसलें जलमग्न देखीं, तो सिंचाई विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही विभाग ने जेसीबी मशीन की मदद से खंदी को बंद कराया। खंदी कटने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना से नगला बड़ा निवासी किसान दुर्गेश यादव, जसवीर सिंह यादव, हाकिम सिंह, नरेंद्र सिंह और नगला खांडे निवासी यशपाल सिंह, अहिवरन सिंह, महेश सिंह, शिवराम सिंह की फसलें बर्बाद हो गईं।

किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रजबहे की सफाई केवल पुलों के पास की गई थी, जबकि बाकी हिस्सों में खानापूर्ति की गई। सफाई अधूरी होने के बावजूद पानी छोड़ दिया गया, जिससे रजबहे में सिल्ट जमा हो गई और पानी ओवरफ्लो होकर खंदी काट गया।

एसडीओ सिंचाई ताखा डीपी मित्तल ने कहा कि सूचना मिलने पर खंदी को तुरंत बंद कराया गया। खंदी कटने के कारणों की जांच की जा रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रजबहे की पूरी और प्रभावी सफाई कराई जाए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...