विशेष अदालत ने दिया ऐतिहासिक फैसला, तीन आरोपियों को कठोर सजा

Share This

 जिले के टीआरसी कोर्ट ने चकरनगर क्षेत्र में हुई एक नाबालिग के अपहरण और बलात्कार के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। वादी मुकदमा जगराम, निवासी रमायन, थाना भरथना, ने 2017 में धारा 363/366 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके गांव के अरविंद कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इस अपराध में रामनिवास सविता ने अरविंद का सहयोग किया।

जांच और बयान के दौरान पीड़िता ने खुलासा किया कि अपराध में अरविंद कुमार, रामनिवास सविता और अनिल कुमार शामिल थे। पीड़िता ने यह भी बताया कि रामनिवास और अनिल ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।  इस मामले में माननीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश राखी चौहान ने दोषियों को कठोर सजा सुनाई।  धारा 376डी के तहत तीनों आरोपियों को 20 साल का कठोर कारावास और ₹50,000 का जुर्माना लगाया गया। धारा 366 के तहत 10 साल का कठोर कारावास और ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया गया।

यह निर्णय मुकदमा अपराध संख्या 336/2017 (स्पेशल केस नंबर 81/2017) और विशेष बाद संख्या 19/2018 (राज्य बनाम रामनिवास आदि) के अंतर्गत सुनाया गया।

इस महत्वपूर्ण फैसले में विशेष शासकीय अधिवक्ता आशीष कुमार तिवारी ने प्रभावी पैरवी करते हुए अभियुक्तों को कठोरतम सजा दिलाने में सफलता प्राप्त की। उनके प्रयासों से पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिला है। इस फैसले को न्याय की जीत और समाज के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी