ठेकेदार की मनमानी से सरसों की फसल नष्ट, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

Share This

चकरनगर तहसील क्षेत्र के गांव महाराजपुरा के संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुए किसानों के खेत में खड़ी सरसों की फसल नष्ट कर दी गई और मिट्टी का खनन भी किया गया। इस घटना से नाराज किसानों ने रविवार को एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और खेतों में खड़े होकर प्रदर्शन किया।

बताया गया है कि जिला पंचायत से महाराजपुरा गांव के संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था। ठेकेदार ने बिना किसी पूर्व सूचना के किसानों के खेतों में खड़ी सरसों की फसल को नष्ट कर दिया और मिट्टी का खनन शुरू कर दिया। विरोध करने पर कुछ समय के लिए खनन रुकवाया गया, लेकिन रात में पुनः खनन कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

किसान प्रदीप कुमार, रविंद्र तिवारी, महेंद्र तिवारी, सुधीर तिवारी, सुरेश पांडेय, सनोज पांडेय, अमरनाथ तिवारी, दिनेश कुमार, अजेश तिवारी, रामशंकर तिवारी और प्रणमाल दिवाकर ने एसडीएम प्रधानंद सिंह कोरिया को एक प्रार्थना पत्र देकर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम प्रधानंद सिंह कोरिया ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि महाराजपुर गांव के संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान किसानों के खेतों से मिट्टी खनन करने की घटना सही नहीं है, और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी