ताखा  पंजीरी की गुणवत्ता सुधारने के लिए घर-घर सर्वे शुरू

Share This

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार पंजीरी की गुणवत्ता में जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा। इसके लिए लखनऊ की एनजीओ पीसीआई की टीम ने गुरुवार को ताखा ब्लॉक में घर-घर जाकर सर्वेक्षण शुरू किया। इस सर्वे का उद्देश्य पंजीरी की कमियों को समझना और उसे अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाना है ताकि बच्चे इसे चाव से खा सकें।

एनजीओ टीम सुपरवाइजर शिवशंकर पांडेय के नेतृत्व में यह सर्वे ताखा ब्लॉक के खरगुआ, नगला तार, मामन, नगला खलक, और बहादुरपुर पचार गांवों में किया जा रहा है। टीम घर-घर जाकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित पंजीरी के स्वाद, गुणवत्ता, और पोषण स्तर के बारे में महिलाओं और अभिभावकों से जानकारी जुटा रही है। पंजीरी में स्वाद की कमी के कारण बच्चों के इसे न खाने की समस्या को समझा जा रहा है।

शिवशंकर पांडेय ने बताया कि एनजीओ प्रदेश के 45 जिलों में यह सर्वेक्षण कर रही है। बड़े जिलों में 2-3 ब्लॉकों को चुना गया है, लेकिन इटावा में केवल ताखा ब्लॉक को शामिल किया गया है। सर्वे से प्राप्त जानकारियों को उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट के रूप में भेजा जाएगा। शासन का उद्देश्य पंजीरी को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाना है ताकि इसे बच्चे आसानी से खाएं और कुपोषण से बचा जा सके। आने वाले दिनों में पंजीरी की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा।

यह पहल पोषण योजना को सशक्त बनाने और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी