Monday, January 12, 2026

भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा ने किया बाल संस्कार कार्यक्रम

Share This

इटावा। भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा द्वारा प्रांत के निर्देशन में जनपद के सुदूरवर्ती ग्राम बम्हनीपुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रथम बाल संस्कार कार्यक्रम के तहत बच्चों को संस्कारवान आचरण के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के 94 छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री एवं टाफियां का वितरण भी किया गया।

शाखा के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र कुमार दीक्षित ने परिषद का परिचय देते हुए संस्था द्वारा पांच सूत्रों,संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के माध्यम से किए जा रहे सेवाकार्यों की जानकारी दी और कहा कि संस्कारवान समाज ही किसी राष्ट्र का सबसे प्रमुख आधार होता है। इसीलिए भारत विकास परिषद द्वारा नई पीढ़ी को संस्कारित करने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ बाल संस्कार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में धर्मार्थ सेवा शाखा द्वारा यहां प्रथम बाल संस्कार कार्यक्रम किया गया है।

बच्चों को प्रेरक संबोधन देते हुए आचार्य महेश चंद्र तिवारी ने कहा कि आप लोग प्रातः काल सोकर उठते ही सबसे पहले अपने हाथों का दर्शन कर उन्हें माथे और चेहरे पर लगाएं तथा प्रथ्वी माता के पैर छुएं। इसके बाद अपने माता, पिता, गुरू और अपने से सभी बड़ों के चरण स्पर्श करें। जब विद्यालय आएं तो पूरी तरह अनुशासित रहते हुए विद्याध्ययन करें। ऐसा करने से निश्चित रूप से आपका जीवन आदर्श बनेगा। आदर्श नागरिकों से ही आदर्श राष्ट्र का निर्माण होता है। इस अवसर पर डा. जे के तिवारी एवं शाखा के सचिव सुधीर मिश्र ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महेश चंद्र तिवारी अलकापुरी ने आशीर्वचन देते हुए परिषद की तरफ से सभी का आभार जताया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मन्मथनाथ दीक्षित ने परिषद के लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, विवेक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत तिवारी, साधना सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी