सरकारी ट्यूबवेल में 24 अजगर मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Share This

जनपद इटावा के चंबल बिहड़ी क्षेत्र स्थित चकरनगर तहसील के गोपालपुर गांव में एक सरकारी ट्यूबवेल के पानी की टंकी में करीब दो दर्जन अजगर और एक रसेल सांप मिलने से दहशत फैल गई। इस घटना से ग्रामीणों में इतनी दहशत फैल गई कि उन्होंने अपने खेतों में जाना छोड़ दिया।

आज बड़ी संख्या में अजगरों को देखे तो तत्काल चंबल सेंचुरी के डीएफओ आगरा को सूचित किया। सूचना मिलते ही आगरा चंबल सेंचुरी और इटावा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।और ट्यूबेल की टंकी और आसपास रेस्क्यु अभियान शुरू कर दिया। जिसमे एक के बाद एक अजगर को पकड़ा गया अजगर पकड़ते पकड़ते उनकी संख्या 24 हो गई । बताया गया इतनी बड़ी संख्या में अजगर जनपद भर में कहीं नहीं मिले। हालांकि उस स्थान से सभी अजगरों को पकड़ लिया गया । और उनको प्राकृतिक वास में भी छोड़ दिया गया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी कोटेश कुमार त्यागी ने बताया चकरनगर के गोपालपुर गांव में सरकारी ट्यूबवेल है जो 4 सालों से बंद है जिसमे अजगर ने अपने अंडे दिए होंगे । इसकी सूचना हम लोगों को मिली जिसके बाद हम लोगों ने इसका रेस्क्यू किया इसमें एक करीब 5 फीट के करीब एक पाइथन स्नैक भी मिला है बाकी सभी अजगर के बच्चे है जिनकी लंबाई करीब ढाई फीट के करीब होगी। उन सभी का हमारी टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया और सभी को उनके प्राकृतिक बस में छोड़ दिया गया है।


इटावा जनपद के सर्प मित्र डॉ आशीष त्रिपाठी के सहयोग से यह पूरा रेस्क्यू किया गया है इस दौरान हमारी दूसरी टीम आर ओ एस टीम का भी सहयोग लिया गया। साथ ही हमारी अपनी वन विभाग की टीम इस रेस्क्यु अभियान में शामिल रही।अब किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी