थाना सहसों में जे जे एक्ट का पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Share This

चकरनगर/इटावा। बीहड़ी थाना सहसों में जे जे एक्ट के अंतर्गत पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि विधि विरुद्ध किशोर के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार न किया जाए न ही उन्हें अन्य अपराधियों के साथ रखा जाए। यह भी पता किया जाए कि उस किशोर ने किन परिस्थितियों में अपराध किया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह के निर्देशन में पहुंचे बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने देखरेख की आवश्यकता वाले बच्चों तथा विधि विरुद्ध किशोरों के बीच अंतर समझाते हुए उन्हें बाल कल्याण समिति या किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने तथा निर्धारित विभिन्न प्रारूपों को भरने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने यह भी कहा कि बाल कल्याण समिति या किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करते समय पुलिस कर्मी वर्दी न पहनें। श्री गुप्ता ने यह भी कहा कि निर्धारित समय पर नियमानुसार प्रारूपों को भरते हुए पारिवारिक आर्थिक व सामाजिक ब्यौरा अवश्य दें। उन्होंने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। उन्होंने परित्यक्त बालक व दत्तक ग्रहण प्रक्रिया भी समझाई।
थानाध्यक्ष राम प्रकाश के संयोजन में आयोजित उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल कल्याण विभाग कर्मी अशफाक अहमद ने किया। प्रशिक्षण में एसआई सरदारी लाल, एसआई रमेश चन्द्र, हेड मोहर्रिर राजनारायण, हेड कांस्टेबल गोरेलाल, कांस्टेबल मान सिंह, अंकुश कुमार, गुड्डू भारती, अमित कुमार, राकेश कुमार, शिवानी पाण्डेय, प्रभात कुमार गुप्ता, अनु यादव, ममता देवी, मनीष कुमार सिंह, ओम प्रकाश, सोमेश यादव, अमन कुमार, आशीष कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार शामिल रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी