सात फेरे लेकर एक-दूसरे का थामा दामन

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत तीन तहसीलों के 267 जोडों ने एक-दूसरे का दामन थाम वैवाहिक जीवन की शुरूआत की। सम्पूर्ण रीति रिवाजों के साथ नवदम्पत्तियों ने सात फेरे लेकर सुखद दाम्पत्य जीवन का संकल्प लिया।

कस्बा के जवाहर रोड स्थित एस0ए0वी0 इण्टर कालेज के प्रांगण में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत तीन तहसीलों भरथना, चकरनगर, ताखा के सम्पूर्ण विकास खण्ड, नगर पालिका, नगर पंचायत के 267 जोडों का विवाह कार्यक्रम विधिविधान से सम्पन्न कराया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी भरथना प्रतिमा शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नवदम्पत्तियों को सुखमय जीवन गुजारने का आर्शीवाद दिया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार शशि ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च करती है। जिसमें घर गृहस्थी की स्थापना के लिए कन्या के खाते में 35 हजार रुपये दिए जाते हैं। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि पर 10 हजार रुपये खर्च होते है। साथ ही प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन पर सरकार 6 हजार रुपये खर्च करती है। जिसके तहत तहसील भरथना, चकरनगर व ताखा क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास खण्डों, नगर पालिका, नगर पंचायतों के कुल 267 युवक-युवतियों का वैवाहिक कार्यक्रम शासन की मंशानुरूप बडे ही हर्षोल्लास व भव्यतापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया है।

जिसमें भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के 60, महेवा के 90, चकरनगर के 26, ताखा के 69, नगर पालिका परिषद भरथना के 20, नगर पंचायत बकेवर के 1, नगर पंचायत लखना के 1 सहित कुल 267 जोडों ने अपने-अपने माता-पिता व अन्य परिजनों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिये और एक-दूसरे को माला पहनाकर सुखद जीवन गुजारने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उक्त योजनान्तर्गत प्रत्येक जोडे को उपलब्ध करायी जाने वाली समस्त सामग्री व चैक भेंटकर उन्हें आर्शीवाद देकर विदा किया। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन हरिओम अवस्थी ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव एक सशक्त, लोकप्रिय और जतना के हितों के लिए लड़ने वाले भारतीय राजनेता हैं वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी