26 मई व्यापारी शहीद दिवस के रुप में मनाया गया

Share This

इटावा । उ0 प्र0 उधोग व्यापार मन्डल के जिलाध्यक्ष अनन्त अग्रवाल, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने कहा कि देश आजाद होने के बाद व्यापारियों की कहने बाला व सुनने वाला कोई नही था। जो भी सरकारें आई सभी ने व्यापारियों पर काले कानून थोपकर उनका शासनिक- प्रशासनिक उत्पीडन किया जाता रहा तथा व्यापारियों पर गुन्डा टैक्स,अबैध बसूली, लूट, हत्याऐं आदि हो रही थीं। इन गम्भीर समस्याओं व उत्पीडन के खिलाफ बर्ष 1973 में बाराणसी में आदरणीय लाला विसम्भर दयाल अग्रवाल व पं श्याम बिहारी मिश्रा जी के नेतृत्व में व्यापार मन्डल का गठन कर पूरे प्रदेश से संगठन में व्यापारियों को जोडा गया और समय समय पर शासन – प्रशासन व अपराधियों के खिलाफ संघर्ष किया गया।

अनन्त अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के क ई जिलों के व्यापार मन्डल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के मान सम्मान एवं उनके व्यापारिक हितों के रक्षार्थ विरोधियों से कडा संघर्ष करते हुऐ अपने प्राणों की आहूति देदी।
अनन्त अग्रवाल ने कहा कि 26 मई 1979 को लखनऊ के हमारे व्यापारी स्व हरिशचन्द अग्रवाल ने व्यापार मन्डल के आन्दोलन में अपने प्राणों की आहूति दे दी गई उसके बाद समय समय पर व्यापारी हितों के लिये संघर्ष में प्रदेश के कई व्यापारी हरी शंकर अग्रवाल, नित्यानन्द कौशिक, अशोक कुमार खण्डेलवाल, श्री कमल जैन,  अजय गुप्ता, मुन्ने मियां, अशोक राय, राकेश पवार, श शिव सिह, गोपाल पोद्दार ने अपने प्राणों को आहूति दे दी।
ऐसे व्यापारी हितों के मसीहाओं को व्यापारी शहीद दिवस पर नमन कर उनको श्रध्दांजली अर्पित करते हैं।
अनन्त अग्रवाल ने कहा कि उ0 प्र0 उधोग व्यापार मन्डल इटावा बर्षों से व्यापारियों के हित के लिये पूरी ईमानदारी से संघर्ष करता आया हैऔर करता रहेगा। आज शहीद दिवस पर – संरक्षक मनीष जैन, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिह चौहान, डा0 आशीष दीक्षित, इरशाद अली, राजेन्द्र सिह वर्मा, अवनीश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रवि शंकर अग्रवाल, युवा प्रदेश सचिव सुनील जैन, युवा जिलाध्यक्ष गोविन्द दुवे, जिला महासचिव प्रत्यूष वर्मा, नगर अध्यक्ष गुरु भेज सिह भेजा, नगर महामंत्री राम मनोहर दीक्षित, युवा नगर अध्यक्ष राजीव वर्मा, युवा जिलाउपाध्यक्ष तरूण सिह, नगर उपाध्यक्ष सन्तोष सोनी, प्रिंस अग्रवाल, कन्हैया गुप्ता, जिला मंत्री मनीष गुप्ता, लाइन पार अध्यक्ष सतेन्द्र मिश्रा, महामंत्री सनी राठौर, नगर उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र गुप्ता, मोहित वर्मा आदि ने श्रध्दांजली दी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी