साइकिल पंचर हुई अब चारों ओर खिलेगा सिर्फ कमल का फूल – केशव प्रसाद मौर्य

Share This

इटावा – उत्तर प्रदेश में भाजपा के फायर ब्रांड नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा पर आज इटावा शहर जनसभा में हल्ला बोला। उन्होंने मंच से कहा कि,यूपी में साइकिल बिलकुल पंचर हो चुकी है और इस निकाय चुनाव में एक बार फिर से सिर्फ कमल का फूल ही खिलेगा। प्रदेश की जनता अब भाजपा के साथ है। साथ ही उन्होंने कहा कि सपा मुखिया यह कह रहे हैं कि बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी को रोक दिया है। जबकी यह इन दोनों पार्टियों की आपसी मिली भगत चल रही है और अब जनता किसी भी भ्रम में आने वाली नहीं है। 2019 में बुआ भतीजे ने मिलकर चुनाव लड़े थे उसके बाद भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। इस बार भी निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराएगी। निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कभी इटावा अपराध और गुंडागर्दी का गढ़ हुआ करता था। एक परिवार की इच्छा के विरुद्ध कोई मतदान नहीं कर सकता था लेकिन अब ऐसी बात नहीं है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में अब जनता को वोट डालने से कोई नहीं रोक सकता है, उन्होंने कहा कि विपक्षी तभी जीत पाते हैं जब वे बूथों पर कब्जा कर लेते हैं, लेकिन अब भाजपा की सरकार में कोई भी माई का लाल किसी बूथ पर कब्जा नहीं कर पाएगा। आप लोग देखना 11 मई को होने वाले चुनाव में कमल ही खिलेगा। उन्होंने कहा कि इटावा की जनता ने लगातार सपा को नकार कर कमल का फूल खिलाया है और अब इस निकाय चुनाव में भी जनता कमल ही खिलाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से लगातार तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं इसलिए सभी जिलों में ट्रिपल इंजन सरकार की ही जरूरत है ताकि शहरों में भी तेजी से विकास हो सके। निकाय चुनाव में प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बन ही जाएगी, जनता ने भी इसके लिए पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि 11 मई को विकास और सुशासन के नाम पर कमल का फूल अवश्य खिलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर ही कार्य करती है पार्टी ने किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। ये निकाय चुनाव भी पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे ,डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें यह भी पता चला है कि वर्ष 2012 से 2017 तक इटावा नगर पालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है, उस समय प्रदेश में सपा की ही सरकार थी और इटावा नगर पालिका पर भी सपा का ही कब्जा था। ऐसी में सैंया भए कोतवाल तो फिर डर काहे का की कहावत को चरितार्थ करते हुए उन्होंने खूब भ्रष्टाचार किया लेकिन अब इस पूरे भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी और दोषियों को जेल भी भेजा जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि कभी कभी एक ही पद के लिए कई लोग टिकट मांगते हैं लेकिन किसी एक को ही टिकट मिल पाता है लेकिन हमारा कार्यकर्ता टिकट न मिलने के बाद भी कमल का फूल खिलाने के लिए जुट जाता हैं उन्होंने कहा कि जिला संगठन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जो लोग टिकट मांग रही थे और टिकट ना मिलने पर भी पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे है ऐसे लोगों का उज्जवल भविष्य बनाने की जिम्मेदारी भी पार्टी की ही है। इसके विपरीत जो भी चुनाव में गड़बड़ी करेंगे उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि,भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में पूर्ण जीत हासिल करेगी और वे 13 मई के बाद वे स्वयं इटावा आकर विजय उत्सव मनाएंगे। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशियों को आज ही जीत की माला भी पहना कर बधाई भी दे दी । उन्होंने दोनों नगर अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर तथा सुशांत दीक्षित को भी माला पहनाई। सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, अब 7 दिन का समय ही बचा है सारे कार्यकर्ता जुट जाएं और 7 दिन में मेहनत करके कमल का फूल खिलाएं। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि, भाजपा प्रत्याशियों की विजय के लिए हम सभी जी जान लगा देंगे। सभी निकायों में भाजपा चुनाव जीतेगी और कमल का फूल खिलेगा। पूर्व सांसद और पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में इटावा में गुंडागर्दी होती रही है और लोग असुरक्षित महसूस करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। नगर पालिका इटावा से भाजपा की चेयरमैन पद की प्रत्याशी कुसुम दुबे भरथना से मनीषी गुप्ता जसवंतनगर से जयशिव बाल्मीकि तथा अन्य प्रत्याशियों ने उपमुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, जिला संगठन प्रभारी सतपाल सिंह, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता प्रशांत राव चौबे, पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार चौधरी तथा अजय धाकरे, विश्व हिंदू परिषद के नेता श्री कृष्ण वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव प्रताप राजपूत, किशन मुरारी गुप्ता, बिरला शाक्य, अरविंद दीक्षित, शिव किशोर, मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य नगर अध्यक्ष प्रशांत दीक्षित तथा अनुग्रह सेंगर,भरथना प्रत्याशी मनीषी गुप्ता जसवंतनगर प्रत्याशी जय शिव बाल्मीकि सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता एवम जनता मौजूद रही । मंच का संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...