Sunday, December 7, 2025

भारत विकास परिषद् ने निशुल्क जल सेवा रेलवे स्टेशन पर प्रारम्भ की

Share This

इटावा – भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा के तत्वावधान में निशुल्क जल सेवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर प्रारम्भ की मुख्य अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा-2 और विशिष्ट अतिथि संजय मिश्रा प्रान्तीय महासचिव ने भारत माता और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्रों पर रोली चंदन लगाकर दीप प्रज्ज्वलित किया तत्पश्चात सभी लोगों ने सम्वेत स्वर में वन्देमातरम का गायन किया कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष और संचालन अत्रि दीक्षित-सचिव ने किया।
शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विवेक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भारत विकास परिषद भारत माता का सच्चे सेवक के रूप में कार्य कर रहा है हर वर्ष अपनी सेवाएं इटावा पर आने वाले यात्रियों को देता है। उन्होंने आगे कहा कि जिस समय लोग घरों में कोरोना महामारी के डर से बैठे थे उस समय भी भारत विकास परिषद भारत की जनता की सेवा में जुटा हुआ था आप सबका सहयोग अतुलनीय है।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष इंद्र नारायण पांडे ने कहा कि भारत विकास परिषद 1995 से निरंतर जल सेवा कर रहा है इस वर्ष भी यात्रियों की सेवार्थ निशुल्क जल सेवा दो माह तक अनवरत जारी रहेगी जो भी समाज सेवी सेवा कर पूण्य लाभ कमाना चाहते हैं वे सादर आमंत्रित हैं।संयोजक ओमप्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ओमप्रकाश तिवारी,अमित कुमार दुबे सिबलू, बृजेश कुमार कुलश्रेष्ठ, राजीव लोचन दीक्षित, श्रीमती पल्लवी मिश्रा को मुख्य अतिथि द्वारा जल सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। यात्रियों को मिष्ठान वितरण के बाद शीतल जल पिलाया गया।
इस अवसर पर विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा, संजय मिश्रा प्रान्तीय महासचिव, श्रीमती इन्दु कुलश्रेष्ठ प्रान्तीय संस्कृति प्रभारी, इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष, अत्रि दीक्षित-सचिव, शैलेश पाठक कोषाध्यक्ष, रीना राठौड़ महिला संयोजिका, कुलदीप कुमार अवस्थी–संगठन सचिव,शिव किशोर दुबे एडवोकेट,हरि दत्त दीक्षित,बी. के. सिंह, आशा राम मिश्रा, अनुराग मिश्रा असफल,हरी शंकर त्रिपाठी, के. के. त्रिपाठी,शैलजा पाठक, विमलेश शर्मा, मीना सक्सेना, प्रीति सक्सेना,मन्जू दुबे, राजीव लोचन दीक्षित, राजीव अवस्थी,अमित कुमार दुबे सिबलू, बृजेश कुलश्रेष्ठ,राज शेखर तिवारी,निखिल चैधरी, कर्नल साहब, राकेश कुमार पाठक, राम मनोहर दीक्षित, महेश चन्द्र तिवारी पूर्व प्राचार्य,ओम रतन मीडिया प्रभारी,राम दास त्रिपाठी,विनय कुमार पाण्डेय,जवाहर लाल पाण्डेय, संजीव चतुर्वेदी समाज सेवी,रामू राजपूत, राहुल राजपूत, शैलेन्द्र कुमार दीक्षित आदि सहित सैकड़ों यात्री गण उपस्थित थे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी