Sunday, January 18, 2026

वृंदावनधाम श्रीराधा वल्लभ मंदिर में भक्तों को ठाकुर जी के चरण दर्शन कराए गए

Share This

इटावा। शहर के वृंदावन धाम श्री राधाबल्लभ मंदिर पर शनिवार को अक्षय तृतीया का पर्व श्रद्धा भाव के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के चरण दर्शन किए। इस मौके पर फूल बंगला सजा कर भगवान का आकर्षक श्रंगार भी किया गया था। यहां पर शाम के समय भजन कीर्तन की धूम रही। मंदिर में आए सभी भक्तों को भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया गया।
अक्षय तृतीया पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के चरण दर्शन इसी दिन होते हैं। वृंदावनधाम श्री राधा वल्लभ मंदिर पर भी भक्तों को ठाकुर जी के चरण दर्शन कराए गए। मंदिर के महंत गोस्वामी प्रकाश चंद महाराज ने ठाकुर जी का सुबह चंदन से लेपन किया और इसके बाद आकर्षक पोशाक धारण कराकर विशेष श्रंगार भी किया। ठाकुर जी के दरबार व पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। शाम के समय महिला मंडल के द्वारा अक्षय तृतीया के उपलक्ष में भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भजनों व गीतों पर महिलाएं खूब थिरकी। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक काफी संख्या में श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन के लिए पहुंचे। सभी भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
महन्त गोस्वामी प्रकाश चंद महाराज ने भक्तों को अक्षय तृतीया का महत्व बताते हुए कहा अक्षय तृतीया को स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी माना गया है। इस दिन किसी भी कार्य को करने के लिए पंचांग देखने या मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं होती। अक्षय तृतीया के दिन किया गया कार्य अक्षय रहता है, उसका कभी ह्रास नहीं होता। अक्षय तृतीया के दिन माता गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी वही भगवान परशुराम का भी प्राकट्य हुआ था। सतयुग और त्रेता युग का प्रारंभ हुई इसी दिन हुआ था। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पूरे साल में सिर्फ आज ही के दिन ठाकुर जी के चरण दर्शन भक्तों को होते हैं।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी