Sunday, December 7, 2025

चिंगारी से लगी आग से 13 बीघा गेहूं की फसल जली

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नगला हरी व नगला नखतुआ के मध्य शनिवार की दोपहर करीब एक बजे चिंगारी से फसल में लगी भीषण आग में ग्राम नगला हरी, गंसरा निवासी तीन किसानों की 13 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची फ़ायरबिग्रेट मशीन ने ग्रामीणों के सहयोग से गेंहू की फसल में लगी भीषण आग पर बमुश्किल काबू पाया, तब जाकर कृषकों ने राहत की सांस ली। राजस्व विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुँचकर अग्निकाण्ड का निरीक्षण करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु शासन को रिपोर्ट भेजी।

ग्रामीणों ने बताया कि गेंहू की पकी तैयार खड़ी फसल में तेज गर्मी के दौरान दोपहर करीब एक बजे किसी अज्ञात चिंगारी लपटों में तब्दील हो गई, जिससे गेंहू की फसल धू-धूकर जल उठी। गेंहू के खेतों में आग की तेज लपटें देख आसपास के ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। जिस पर किसी जागरूक किसान ने डायल 112 और फ़ायरबिग्रेट को सूचित कर मौके पर बुला लिया। जिस पर फायर कर्मियों ने मौके पर पहुँच खेतों में लगी भीषण आग पर काबू पाया। इस बीच ग्राम नगला हरी मौजा गंसरा निवासी कीरत सिंह पुत्र मिजाजी राम की 4 बीघा, मोहर सिंह पुत्र बदन सिंह की 6 बीघा और लल्लू सिंह पुत्र राजाराम की 3 बीघा समेत कुल 13 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी