Sunday, December 7, 2025

गंगा और यमुना नदी के धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से बताया

Share This

इटावा। गंगा समग्र इटावा का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग और बैठक का आयोजन यमुना घाट स्थित गंगा मंदिर पर किया गया, जिसमें गंगा समग्र राष्ट्रीय कार्य समिति के सहायक नदी सह प्रमुख और कानपुर प्रान्त के संयोजक राजेश जी ने अथिति के रूप में प्रतिभाग किया उन्होंने यमुना नदी के घाटों और मंदिरों का निरीक्षण कर गंगा मंदिर में आरती की उसके उपरांत बैठक में उपस्थित आयाम प्रमुख और इटावा इकाई से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए गंगा और यमुना नदी के धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि शरीर के निर्माण में जल तत्व की प्रमुख भूमिका है इसलिए जल को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। यमुना को स्वच्छ किये बिना गंगा के अविरल और निर्मल होने की कल्पना व्यर्थ है। इटावा इकाई की मांग स्वीकार करते हुए राजेश जी ने इटावा में यमुना को स्वच्छ जल आपूर्ति हेतु दिल्ली में यमुना को बाई पास करके जल देने के प्रस्ताव को सरकार को भेजने का आश्वाशन दिया।
अभ्यास वर्ग में जिला संयोजक अवनीन्द्र सिंह जादौन सह संयोजक प्रांजल दुबे और अभिनेन्द्र सिंह एडवोकेट ने प्रान्त संयोजक का माल्यापर्ण कर और गंगा जल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में आयाम प्रमुख अनूप दीक्षित, राजीव चौहान, अवधेश सिंह, स्मृति सिंह, आदित्य शर्मा, प्रवीण पांडेय, एडवोकेट शिवम सिंह, दीपक राज, अर्चना दुबे, सोनी चौहान, ठाकुर बाबा, गंगा मंदिर के पुजारी महेश दीक्षित, महेंद्र सिंह, प्रखर चौहान, विनय दीक्षित, मयंक, दीपू, ललित, करन, रामू ने प्रतिभाग किया।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी