Thursday, April 24, 2025

फाँसी पर लटकता मिला गर्भवती महिला का शव

Share This
जसवंतनगर- नगर के मोहल्ला  अहीर टोला में 5 वर्ष पूर्व ब्याही एक 25 वर्षीया गर्भवती युवती का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला है।
    मृतक युवती  की मां  कांति देवी ने  ससुरालियों पर उसकी हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
     घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान तथा थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी अहीर टोला पहुंच गए हैं । उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की है। घटनास्थल पर पुलिस ने फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया है।
    जानकारी मिली है कि अहीर टोला  निवासी रामपाल सिंह यादव  का विवाह जनकपुर गांव की  रोक्सी यादव पुत्री  राजवीर सिंह  के साथ अप्रैल ,2018 में  हुआ था । उसके पिता ने  शादी  धूमधाम से भरपूर दहेज के साथ की थी।  बाद में रोकसी  ने एक पुत्री को भी जन्म  दिया था, जो अब डेढ़ वर्ष की है। बताया गया है कि मृतका के पेट में 5- 6 महीने का गर्भ भी वर्तमान में पल रहा था।
                      क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया है  कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि  युवती ने आत्महत्या की अथवा उसकी हत्या  करके शव को फांसी पर लटकाया गया है।
Share This
spot_img
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017876573
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017876573, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स