Monday, June 16, 2025

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Share This
जसवंतनगर- खेत पर काम करने निकले जगसौरा गांव के एक 21 वर्षीय युवक का शव अपने खेत में नीम के पेड़ पर लटका मिला है। मृतक के परिजनों और गांव में कोहराम मच गया है।
 जगसौरा गांव निवासी इंदर सिंह  पुत्र विशंभर सिंह गुरुवार सुबह 5 बजे के आसपास अपने घर से खेत पर गेहूं की फसल काटने निकला था।उसके परिजन  करीब 7 बजे खेत पर गए, तो उन्होंने इंदर सिंह का शव खेत में एक नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से टंगा देखा,तो अवाक रह गए और कोहराम मच गया।
  परिजनों  का साफ तौर पर कहना है कि बेटे ने क्यों रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली, उन्हे कुछ भी पता नहीं। मामला संदिग्ध है। इस तरह उसकी मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है।
 बताया गया है कि मृतक खेती-बाड़ी संभालता था । कोई ऐसी बात भी नहीं थी, जिस कारण वह आत्महत्या करे।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स