Saturday, January 17, 2026

चौधरी सुघर सिंह कॉलेज में परीक्षा फल के बाद मेधावियों का किया गया सम्मान

Share This

जसवंतनगर- चौ सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के पब्लिक स्कूल एवं इंटर कॉलेज में मेधावियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा के उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती को माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। नर्सरी से कक्षा 11 तक के सभी मेधावियों को शील्ड, सर्टिफिकेट और मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।    वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा के दौरान किसी त्यौहार जैसा माहौल रहा।  उत्साहवर्धन के लिए सेल्फी पॉइंट्स बनाए गए।  अध्यापिकाओं ने अपनी कक्षाओं के परीक्षाफल देने वाले स्टॉल को बहुत ही खूबसूरती से सजाया।  सुंदरता और अनोखा ढंग देख छात्र , छात्राएं एवं अभिभावक  गदगद दिखे।
वार्षिक परीक्षा में कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों को तिलकवंदन से स्वागत किया गया। अभिभावक अपने बच्चों की उपलब्धि पर गौरवान्वित नज़र आए।
इस मौके पर अनुज मोंटी यादव ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन करना आज के समय में बहुत ही आवश्यक हो गया है। क्योंकि यह न सिर्फ स्वयं प्रोत्साहित होते है वरन दूसरे बच्चों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करते हैं। मेधावी भविष्य की नींव है। अनुज यादव ने इस मौके पर जूनियर विंग के को-ऑर्डिनेटर गीता यादव और संदीप पांडेय की इस कार्यक्रम के लिए प्रशंसा की।
कॉलेज द्वारा सर्वश्रेष्ठ हाउस कैप्टन को भी सम्मानित किया गया। जिसका निर्धारण सत्र 2022- 2023 में कराए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कक्षा में हाउस वाइज स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के अंकों को जोड़कर किया गया।
इस आधार पर अशोका येलो पावर वारियर्स अर्थात ‘येलो हाउस’ सर्वाधिक अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रहा  उनके हाउस कैप्टन तान्या यादव एवं रोहित कुमार को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा चौहान ने किया।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी