Wednesday, May 14, 2025

शहर में धूम धाम से निकली काल भैरव शमशान यात्रा

Share This

इटावा। शहर मे दूसरी बार काल भैरव यात्रा का आयोजन ‘एक कदम संस्कृति की और’ के नाम से किया गया। राजा सुमेर सिंह किला स्थित हनुमान गढ़ी से यात्रा का आयोजन रात्रि आठ बजे किया गया जो देर रात श्मशान घाट पर गाजे बाजे के साथ पहुँची। हनुमान गढ़ी के महंत वीराचारी साधक भैरवानंद गिरी सागर ने बताया श्री काल भैरव यात्रा का आयोजन करने का उद्देश्य सनातन धर्म की प्राचीन पद्धति के अनुसार उज्जैन,बनारस, काशी में काल भैरव भगवान अपने भक्तों का जायजा लेने भ्रमण पर निकलते हैं वैसे ही इटावा में सुमेर सिंह किला पर महाविद्या काली गुफा मैं काल भैरव भगवान का स्थान हैं काल भैरव भगवान की यात्रा काली गुफा से भूतनाथ मंदिर होती हुई शमशान के लिये निकाली गई। जिसमें पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री आकाशदीप जैन, शहर अध्यक्ष रजत जैन, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, राजू जैन निरमा, एडवोकेट जागृत शुक्ला, आशू चौबे, करन प्रजापति सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Share This
spot_img
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017876573
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017876573, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स