Thursday, July 10, 2025

महिला को मदद दिलाने के नाम पर घर में घुसकर छेड़खानी करने वाला रिटायर्ड दरोगा सहित दो लोग गिरफतार 

Share This

इटावा के कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली महिला को आपसी झगड़े के मामले में मदद दिलाने को लेकर एक रिटायर्ड दरोगा और उसका साथ ही हुआ सलाखों के पीछे।

शहर की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंर्तगत आरटीओ ऑफिस के समीप बनी कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली एक महिला का घरेलू विवाद कचहरी इटावा पहुंचने पर वहां मिले एक वकील के मुंशी और रिटायर्ड दरोगा ने मिलकर महिला के साथ की छेड़खानी पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने में जाकर रिपोर्ट लिखवाई जिसके बाद 2022 मैं कासगंज से रिटायर हुआ दरोगा और मुंशी को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा है।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसका कॉलोनी में झगड़ा हो गया था और उसी संबंध में बैठाने गई हुई थी जहां पर यह रिटायर दरोगा और उसका साथी भी मौजूद था प्रार्थना पत्र देने के बाद जब मैं घर वापस आई तो शाम को ही लोग घर पहुंची और कहा कि तुम्हारे साथ मारपीट की घटना में पूरी मदद की जाएगी और उन्होंने मदद देने के नाम पर दोनों लोगों ने मेरे साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दिया जब वे लोग वापस चले गए फिर मैंने मंगलवार की सुबह सिविल लाइन थाने पहुंचकर पूरी जानकारी वहां की दरोगा की थी तो उन्होंने बताया कि यह लोग कोई भी पुलिस में नहीं है वही एक गिटार दरोगा है मैंने फिर पूरे घटना की जानकारी लिखित रूप से दोनों लोगों के खिलाफ दी जिसके बाद रिटायर दरोगा और उसके साथी के खिलाफ मेरे साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की जानकारी देते हुए इटावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 2 लोग पीड़ित महिला के घर गए थे और उसकी समस्या के निदान करने को लेकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई ऐसा पीड़ित महिला ने प्रार्थना पत्र थाने में दिया जिसके बाद मामले को दर्ज कर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेजा गया।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स