Thursday, December 11, 2025

तेज आवाज और शोर कान के लिए घातक-डॉ.जयप्रकाश

Share This

इटावा। डॉ.भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल में शुक्रवार को विश्व श्रवण दिवस मनाया गया व ओपीडी में आए मरीजों को तेज आवाज व शोर कानों के लिए किस प्रकार घातक है इस संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल के कान नाक गला (ईएनटी) विशेषज्ञ डॉ.जेपी चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व श्रवण दिवस हर वर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है। इस साल इस दिवस की / थीम “ईयर एंड हियरिंग केयर फॉर ऑल! लेटस मेक इट रियलिटी यानि कान और सुनने की देखभाल सभी के लिए! आइए इसे हकीकत बनाएं” ” तय की गई है।

डॉ चौधरी ने कहा कि हमें अपने कानों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि हमारी श्रवण शक्ति एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम दुनिया से संपर्क करते हैं। इसलिए तेज आवाज और शोर कानों के लिए घातक है और हमें जानकारी होनी चाहिए किन तेज आवाजों से कान के साथ हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
उन्होंने बताया कि 140 से 150 डेसीबल स्तर के पटाखे,105 से 110 डेसीबल के स्तर से संगीत सुनना 95 डेसिबल से तेज वाहनों की आवाज हमारे कान को तो प्रभावित करती ही है साथ में सिर दर्द,कान दर्द और मानसिक बीमारियों को भी जन्म देती है। डॉ चौधरी ने बताया कि 45 से 60 डेसीबल तक की आवाज सामान्य होती है जो हमारे कानों पर किसी भी तरह का कोई बुरा प्रभाव नहीं डालती लेकिन इससे ज्यादा तेज आवाज हमारे कानों को बुरी तरह प्रभावित करती है इसलिए हमें ज्यादा तेज आवाज से बचना चाहिए।
उन्होंने बताया कि यदि अचानक कम सुनाई देने लगे या कान में तेज या रुक रुक कर दर्द हो कान के दर्द के साथ सिर में दर्द हो कान से पानी जैसा द्रव्य निकले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और अपना परीक्षण कराएं। डॉ.चौधरी ने बताया कि अगर आपके बच्चे का कान बहता है तो कान में पानी ना जाने दें,किसी प्रकार का तरल पदार्थ ना डालें। मवाद को नरम कपड़े से साफ करें और तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लें।

कानों की देखभाल करने के लिए ध्यान रखें

कान में फंगल इन्फेक्शन होने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवा का प्रयोग करें।
मोबाइल व ऑडियो उपकरणों का अधिक इस्तेमाल करने से से बचें।
अत्यधिक शोर से बचें,
सुनने की शक्ति को सुरक्षित रखने वाले उपकरण पहने (ईयर वडस)
का प्रयोग करें।
कान को नियमित साफ करें।
अत्यधिक शोरगुल वाले स्थान पर ज्यादा देर न रुके।
ईयरफोन लगाकर तेज संगीत न सुने।
जिला अस्पताल ओपीडी में आई 60 वर्षीय सुमन ने बताया कि उन्हें कभी-कभी कानों में घंटी बजने की आवाज (टिनिटस) की समस्या है। डॉक्टर द्वारा परीक्षण करने पर बताया गया कान का पर्दा ठीक है लेकिन सुनने की क्षमता प्रभावित हो रही है इसीलिए उन्हें तेज आवाज और शोरगुल से बचाव की सलाह दी गयी है ।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी