Sunday, December 7, 2025

मोहम्मद अहसान को “शुकराना ए हज” देने पहुंचे शिवपाल, भाजपा पर बरसे

Share This

जसवंतनगर (इटावा)- पूर्व कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह कौमी एकता और आपसी सद्भाव के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में समाज में विघटन डालने का काम किया जा रहा है।
श्री यादव यहां फक्कड़पूरा मोहल्ला स्थित एक मैरिज होम में हाजी मोहम्मद अहसान द्वारा आयोजित शुकराना ए हज कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में हाजी, मौलाना, हाफिज, इमाम के अलाव बड़ी संख्या में नगर के हर वर्ग के लोग पधारे हुए थे। स्वयं शिवपाल सिंह यादव ने शॉल उड़ाकर और पुष्प मालाएं पहनाकर सभी हाजी मौलानाओं आदि का अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार ने सारे विकास काम रोक दिए हैं और समाजवादियों तथा विरोधियों को सबक सिखाने के लिए उनका उत्पीड़न कर रही है। उन्हें जेल भेज रही है। उनके घरों पर बुलडोजर चलवा रही है। पूरे प्रदेश में भय और आतंक मचा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद अहसान नगर पालिका जसवंत नगर के पूर्व उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ, विधायक प्रतिनिधि भी हैं। उनके हाल ही में हज करके लौटने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सभी वर्गों के बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए। उन्हें हज से लौटने पर बधाई दी और फूल मालाओं से लाद दिया। शिवपाल सिंह यादव ने भी उनका जोरदार ढंग से इस्तकबाल किया और बधाई दी।
इस इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर बृजेश चंद्र यादव, अजेंद्र सिंह गौर, राहुल गुप्ता, विनोद यादव,अनुज मोंटी यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू ,विद्याराम यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव खन्ना यादव, नगर महासचिव राजीव यादव, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील जोली, हाजी सलीम ,हाजी शमीम ,हाजी रशीद हाजी दोस्त मोहम्मद अलावा इटावा और जसवंत नगर के 50 से ज्यादा हाजी मौजूद थे इसके अलावा प्रदेश भर से आए लोगों मे मेहमान ऐ ख़ुसूसी उलमाए इकराम उत्तर प्रदेश में
जनाब मुफ्ती शकील अहमद साहब बरेली, मुफ्ती शाहिद साहब सीतापुर, मुफ्ती राशिद साहब इलाहाबाद, मुफ्ती ग़ौस मोहम्मद साहब,मौलाना अजमल मियाँ आज़मगढ़,मौलाना नौशाद अज़हरी कोशाम्बी,मुफ्ती नसीरूल क़ादरी लखनऊ,मुफ्ती फैज़ान साहब बाँदा,मुफ्ती आसिफ रज़ा हबीबी फतेहपुर,क़ारी आ़मिर साहब ग़ाज़ीपुर, मौलाना मुईनुद्दीन क़ादरी कानपुर,मौलाना फईम शाहजहानपुर,जनाब क़ारी इरशाद बरकाना,क़ारी मोहम्मद अकरम नानपारा बेहराइच, हाफिज़ हारुन मियाँ सीतापुर,मौलाना नीईमुल क़ादरी फरूखाबाद,मुफ्ती साकिब साहब बेहराइच मौलाना फईम रजा भरथना,हाफिज व कारी इरशाद ओवैसी भरथना आदि प्रमुख थे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बलैया मंदि‍र के नि‍कट हुई वि‍द्रोहि‍यो व पुलि‍स के मध्यह मुठभेड़

19 मई 1857 ई0 को इटावा, आगरा रोड पर जसवन्‍तनगर  के बलैया मंदि‍र पर नि‍कट बाहर से आ रहे कुछ सशस्‍त्र वि‍द्रोहि‍यों और गश्‍ती ...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी