Sunday, January 11, 2026

राष्ट्र ध्वज को दी गई सलामी  बेैण्ड-बाजे की मधुर धुन पर गाया गया राष्ट्रगान

Share This

इटावा। इटावा रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेैण्ड- बाजे की मधुर धुन पर जब राष्ट्रगान गाया गया,भव्य पुलिस परेड ने कदम से कदम मिलाकर सलामी दी।

राज्य मंत्री,इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,उत्तर-प्रदेश सरकार अजीत सिंह पाल ने परेड की सलामी लेने के उपरान्त इस उत्कृष्ट कोटि के परेड के आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक व उनके सभी सहयोगियों व रंगोली बनाने वाले कर्मियों को हार्दिक बधाई दी। शान्ती के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गये।
मंत्री ने परेड की सलामी लेने के उपरान्त कहा कि पुलिस फोर्स के जवान कठिन परिस्थितियों में भी साहस न खेाते हुए कानून व्यवस्था बनाये रखने में जो सहयोग देते है वह अनुकरणीय है। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधो पर हैं और जनपद की पुलिस इसे बखूबी अंजाम दे रही है। देश के प्रत्येक जवान ने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहकर पूरी तन्मयता के साथ देश की हिफाजत कर देश का गौरव बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की। उन्होने कहा कि देश को आजादी बहुत कठिइयों से मिली है हमारे बलिदानियो ने बहुत संघर्ष किया अंगेजों से लम्बी लड़ाई लड़ी तब कहीं आजादी प्राप्त हुई इस आजादी को अक्षुण बनाये रखना हम सबके साथ साथ नई पीढ़ी की जिम्मेदारी व कर्तव्य है। उन्होने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव इसलिए मनाया जा रहा है कि हमारा देश आज आजाद हो गया है साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि हमारा देश हमारे हाथ में है हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने वाले शहीदों ने जो सपना देखा था उनके सपनो को साकार करें और आपस में प्रेमभाव से रहकर देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होने कहा कि आजादी के बाद हमने हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास किया। देश आर्थिक व्यवस्था के क्षेत्र में सुदृढ़ हुआ है।दुनिया के विकास राष्ट्रीय की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि हमारे जवान दिन रात सीमा की रक्षा कर रहे है वहीं पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था बनाने का कार्य कर रहे है और अधिकारी शासन द्व़ारा संचालित योजनाओं का समाज के सबसे अन्तिम व्यक्ति तक पहंचाने का कार्य करते है। इसके बाद मंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के जवानों,छात्र-छात्राओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया। जिलाधिकारी द्वारा मंत्री को सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता हासिल करने के लिए देश के लाखो जवान शहीद हुए,आजादी से पूर्व विशम परिस्थितियों का सामना करने के बाद देश आजाद हुआ। हमारे देश की ताकत सैन्य बलों में बढ़ी है,हमारे देश का जवान देश की रक्षा के लिए इस भीषण सर्दी में सीमा पर तैनात रहकर देश की रक्षा करते हेै,वहीं हमारा किसान अन्न उत्पादन कर देश करोड़ो लोगो का पेट पालते हेै। भारत एक कृषि प्रधान देश है,हिन्दुस्तान जय जवान, जय किसान के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधिता वाला देश है यहां अलग-अलग मतों को मानने वाले लोग निवास करते हैं फिर भी हमारे देश की खूबी है कि देश के सभी नागरिक संविधान का पालन करते है।जब जब देश पर संकट आया तब तब हमारे देश के सैनिकों,पुलिस के जवानो ने एकजुटता का परिचय दिया। देश की उन्नति, तरक्की के लिए सभी देशवासियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा तभी शक्तिशाली, समृद्धशाली भारत बनेगा।
इस अवसर पर मोटर साइकिल दस्ता बज्र वाहन,दंगा विरोधी दस्ता, अग्निशमन दस्ता,महिला हेल्पलाईन,महिला वूमेन पावरलाईन,डाग स्क्वायड आदि द्वारा भव्य परेड निकाली गई।
इसके बाद जी०सी०जीनियस स्कूल, पुलिस माडल स्कूल आदि के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संगीता चतुर्वेदी
द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा,जिला जज,अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गौंड,समस्त उपजिलाधिकारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी,गणमान्य व्यक्ति,प़त्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी