Saturday, January 17, 2026

भागवत सभी पुराणों का सुमेरु है:डॉ०सलिल

Share This

इटावा। श्री धाम वृंदावन से पधारे भागवत कथा व्यास डॉ०संजय कृष्ण “सलिल जी” महाराज ने श्रीराम समारोह स्थल पर द्वितीय दिवस की कथा में प्रवचन करते हुए कहा कि भागवत सभी पुराणों का सार भूत ग्रंथ है। इसके दर्शन,मनन, श्रवण से जीव को ईश्वर की प्राप्त हो जाती है। यह सभी पुराणों का सुमेरु है।

मित्तल परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में उन्होंने कहा कि इस कलिकाल में मनुष्यों का श्रेय साधन भागवत महापुराण है। जीव मात्र जो भी इच्छा (संकल्प) लेकर श्रवण इसे श्रवण करता है, ठाकुरजी उसके संकल्प को निश्चित पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु पर्यंत तक की यात्रा भागवत कथा श्रवण से सफल हो जाती है। जब मनुष्य कथा सुनने बैठता है तो ठाकुर जी उसके हृदय में विराजित हो जाते हैं और उसकी पाप राशि को नष्ट कर देते हैं।
श्रीराम समारोह स्थल के सभागार में आए हुए भक्तजनों को कथामृत पान कराते हुए डॉ०संजय कृष्ण सलिल जी ने आगे कहा कि भक्ति मार्ग वही चलते हैं,जिस पर ईश्वर की कृपा होती है। मनुष्य के हृदय में जो ग्रंथियां होती हैं,वह सभी खुल जाती हैं,सभी संदेह दूर हो जाते हैं। कर्म राशियां समाप्त हो जाती हैं और ईश्वर के दर्शन हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि नारदजी के उपदेश से व्यासजी का असंतोष दूर हो जाता है और वे कृष्ण भक्तिमय ग्रंथ भागवत की रचना करते हैं। उसके बाद वे अपने पुत्र शुकदेव को भागवत पढ़ाते हैं,वही शुकदेव राजा परीक्षित को भागवत सुनाते हैं,परीक्षित को भगवत प्राप्ति हो जाती है। शुक्रवार की कथा में शुकदेवजी महाराज की झांकी भी दिखाई गई।कथा के अंत में श्रीमती किरन मित्तल,प्रिया मित्तल,कोमल मित्तल, हर्षिता मित्तल,आनंद मित्तल,मुकुंद मित्तल एवं दीपक मित्तल ने आरती की और सभी को प्रसाद वितरण किया।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी