Saturday, June 21, 2025

प्रशासन ने दबंगों द्वारा बोई गई गेहूं-सरसों की फसल नष्ट कर 17 बीघा कृषि भूमि कब्जा मुक्त कराई 

Share This

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र अन्तर्गत के ग्राम अमथरी के कुछ नामजद दबंगों ने ग्राम पंचायत की करीब 15 से 17 बीघा कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर गेंहू-सरसों की फसल बो रखी थी। शिकायत मिलने पर ताखा तहसील प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में उक्त कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराया दिया है। तहसील प्रशासन की टीम ने कब्जा मुक्त उक्त कृषि भूमि पर दबंगों की खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को ट्रैक्टर से जुतावा कर नष्ट करवा दिया है।

ताखा तहसील प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई को देख अबैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल,ताखा तहसील के अंर्तगत ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम अमथरी की करीब 15 से 17 बीघा कृषि भूमि पड़ी है। इसमें करीब 17 बीघा कृषि भूमि पर दबंगों ने कई सालों से अवैध कब्जा कर रखा था। कब्जेदारों ने भूमि पर गेहूं सरसों की फसल बो रखी थी। ग्रामीणों ने भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग को लेकर कई बार समाधान दिवस पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया,भूमि का स्थलीय सर्वे कर कब्जे वाली भूमि को चिन्हित किया।
ताखा तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह की अगुवाई में तहसील प्रशासन की टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन ने फसल को जब्त कर ट्रैक्टर जुतवा कर फसल को नष्ट करवा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। नायब तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि अमथरी भूमि पड़ी है। करीब 17 बीघा पर दबंगों व भू-माफियाओं ने गेहूं-सरसों की फसल बो कर कब्जा कर रखा था। जांच कराने पर कब्जा करने की बात सामने आई थी। फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर नष्ट करवाई गई है।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स