Sunday, December 7, 2025

गौशालाओं में गौवंशों की उचित व्यवस्था की जाए-डीएम

Share This

भरथना,इटावा। भरथना तहसील क्षेत्र अन्तर्गत भरथना विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कन्धेसी पचार में ग्राम पंचायत द्वारा संचालित गौशाला का जिलाधिकारी अवनीश रॉय ने औचक निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

उन्होंने संकेत देते हुए बताया कि आगामी किसी दिन लखनऊ से गौशालाओं के निरीक्षण करने को आने बाली विशेष जांच टीम की सम्भावना है। जिसके चलते बुधवार को जिलाधिकारी श्री राय खुद क्षेत्र की गौशालाओं का औचक निरीक्षण करने निकल पड़े है।
उन्होंने सबसे पहले भरथना विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत द्वारा संचालित ग्राम कन्धेसी पचार की गौशाला का निरीक्षण करने पहुँच गये। उन्होंने गौशाला में मौजूद सभी गौवंशों की गिनती के साथ उनका स्वास्थ्य देखा। साथ ही अभिलेखों के अनुसार गौशाला में मौजूद भूसा,चारा-पानी सहित गौवंशों के रहने बैठे आदि की व्यवस्थाओं को परखा।
जिलाधिकारी श्री रॉय ने निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित आधिकारी कर्मचारियों को गौवंशों को समय से चारा-पानी के साथ समय-समय पर उनके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री रॉय ने गौशाला में लगातार साफ-सफाई व कलई का छिड़काव कराये जाने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी,जिला पशु चिकित्साधिकारी,भरथना उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत,तहसीलदार अशोक कुमार सिंह,खण्ड विकास अधिकारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक जावला,प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर,एडीओ पंचायत,पूर्ति निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार समेत क्षेत्रीय प्रधान,लेखपाल,सचिव आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...