Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेवन महोत्सव वृक्षारोपण सप्ताह की चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई

वन महोत्सव वृक्षारोपण सप्ताह की चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई

इटावा। चकरनगर मे बुधवार को चकरनगर रेंज के अंतर्गत जीनीयस मॉडल स्कूल मे वन महोत्सव कार्यक्रम वर्ष 2023 वृक्षारोपण सप्ताह दि. 01/07/02023 से 07/07/2023 तक महाअभियान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला एवम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। चित्रकला मे प्रथम स्थान पर कु. निशी यादव, द्वितीय पर कु. सोनी चौहान, तृतीय पर कु. रोहिणी चौहान व चतुर्थ पर आयुशी यादव रही प्रतियोगिता मे लगभग 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिया संपन्न होने के बाद स्कूल परिसर मे लगभग 150 पौधो का रोपण किया गया। प्रतियोगिया संपन्न कराने में वन विभाग से एस. एन. यादव क्षेत्रीय वन अधिकारी, संदीप यादव उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, सूर्यकान्त शुक्ला उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, अमरेश कुमार वन रक्षक, अंगद सिंह क्षेत्र सहायक ने भाग लिया वही मौजूद विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र यादव का भी विशेष सहयोग रहा। बच्चों को ऐसे ही आगे मेहनत करने के लिए कहा और अपना अलग-अलग जिलो मे व शहर मे प्रतियोगिता से अपना और माता- पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें