Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेदुर्घटना से अकाल मृत्यु ना हो व्यापार मंडल ने जन जागरूकता अभियान...

दुर्घटना से अकाल मृत्यु ना हो व्यापार मंडल ने जन जागरूकता अभियान चलाया

इटावा ।यातायात व्यवस्थापन के लिए महिलाओं का हेलमेट लगाना बहुत आवश्यक है। महिलाएं अगर हेलमेट लगाकर के घर से चलेंगी तो परिवार के पुरुषों में ऊर्जा का संचार होगा और जागरूकता आएगी।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा शहर इकाई द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता अभियान एवं महिलाओं को हेलमेट देकर सम्मान समारोह मैं शास्त्री चौराहा पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने व्यक्त किए उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा बस सम्मान के लिए हर संभव प्रयास करती है ।इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल काहे कदम बहुत ही सराहनीय है मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि व्यापार मंडल ने दुर्घटना से हो रही अकाल मृत्यु पर रोक लगे और लोगों में जागरूकता आए इसलिए व्यापार मंडल ने परिवार की कन्या और महिलाओं को हेलमेट देख कर के उनसे आग्रह किया है । कि वह अपने भाई व पिता को घर से निकलते समय हेलमेट लेकर के चलने का अनुरोध व शलाह अवश्य दें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता राम शरण गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए व्यापार मंडल का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है सरकार की भी मंशा है। प्रदेश में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आकर के प्रतिनिधित्व करें कार्यक्रम संयोजक युवा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा का फूल मालाओं से सम्मान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की पत्नी नीलम बर्मा को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपेई ने बुके देकर सम्मानित किया ।महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया नगर उपाध्यक्ष उर्मिला भदौरिया ने पटका पहना कर सम्मानित किया सीओ सिटी अमित कुमार सिंह को युवा जिला अध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी एवं महामंत्री रिंकू यादव कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने प्रतीक चिन्ह ब फूल मालाओं से  सम्मानित किया ।नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप महामंत्री रमेश यादव उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे राजीव पाल ने शहर कोतवाल को प्रतीक चिन्ह व फूल मालाओं से  सम्मानित किया कार्यक्रम में हेलमेट से सम्मानित होने वाली महिलाएं गुनगुन पूजा पांडे यासमीन वैशाली सुनीता शालिनी रंजना तृप्ति चौहान प्रभा यादव निशा यादव शौर्य सुशीला राजावत सुन्नी तिवारी प्रीति दुबे बरसात दुबे प्रीति दीक्षित चंचल दुबे स्मृति नेहा शर्मा वंदना सिंह मनीषा सिंह शालिनी सिंह सलोनी कुशवाहा मृदुला नितिन परिहार निधि मोनिका दुबे अपर्णा शर्मा चित्रा परिहार रिचा पोरवाल चांदनी सोनी आकृति शुक्ला खुशी तिवारी अर्चना कुशवाह रूबी बर्मा नेहा भदोरिया सोनाली सविता सहित 51 महिलाओं व कन्याओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने की संचालन युवा जिला अध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी ने किया। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा प्रदेश संयुक्त मंत्री शिव कुमार सिंह चौहान युवा प्रदेश संगठन मंत्री अब्दुल जब्बार राइन जिला संरक्षक हरि गोपाल शुक्ला एमपी सिंह तोमर जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ बर्मा बृजेश पोरवाल महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपाई शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप इकदिल अध्यक्ष रंजीत राठौर सब्जी मंडी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने संबोधित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर उपाध्यक्ष ललित जैन उर्मिला भदोरिया सुमित गर्ग आशुतोष पमार इनवर्टर बैटरी एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह युवा महामंत्री राघव यादव उपाध्यक्ष रवि कश्यप कोषाध्यक्ष कौशल कठेरिया महिला नगर कोषाध्यक्ष सरला जाटव सुनीता श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें