Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दाल बाटी भोज कर सामाजिक समरसता का संदेश...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दाल बाटी भोज कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया

जसवंतनगर/इटावा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दाल बाटी भोज का आयोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
जिला संघ संचालक रामनरेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संघ की नीतियों पर संदेश दिए। इस दौरान नए सदस्यों का प्रचारकों से परिचय भी कराया गया। इस दाल बाटी कार्यक्रम का उद्देश्य संघ के कार्यकर्ताओं में एकता व सामाजिक समरसता बनाए रखना बताया गया।
खंड कार्यवाह राजकुमार यादव, सह खंड कार्यवाह सौरभ दुबे, सुनील चौधरी, रिंकू, जिला प्रचारक शिवम, जिला कार्यवाह, अखिलेश भदौरिया, जिला शारीरिक प्रमुख, अंकित आदि भारी संख्या में ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें