सामूहिक रूप से माँ भगवती का गुणगान कर रहे श्रद्धालु

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- जगतजननी माँ भगवती के भव्य पाण्डाल में सांय संगीतमयी ध्वनियोें के बीच सम्पन्न होने वाली आरती में सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन सहभागिता करके माँ दुर्गा का प्रतिदिन सामूहिक रूप से गुणगान कर रहे हैं।

कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित राजाराम पोरवाल पीतल वालों के हाता में श्री नवदुर्गा पूजा समिति (रजि0) के तत्वाधान में चल रहे 30वें श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान आचार्य राहुल दीक्षित व अमित मिश्रा द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजन अर्चन किया जा रहा है। तदुपरान्त सैकडों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु भक्तजन साज-सज्जायुक्त उच्च सिंहासन पर विराजमान जगतजननी माँ भवानी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर संगीतमयी आरती में सहभागिता करके प्रतिदिन जगतजननी माँ दुर्गा की स्तुति कर उनका आवाहन रहे हेैं। इस दौरान समिति अध्यक्ष सोनू मिश्रा डीलर, कोषाध्यक्ष विपिन पोरवाल छोटे, महामंत्री ओमजी पोरवाल, रूपकिशोर गुप्ता रूपे, राजीव पोरवाल, रोहित गुप्ता सोनू, शैलेन्द्र पोरवाल, रितिक पोरवाल के अलावा लोली पोरवाल, नेक्से पोरवाल, भरत पोरवाल, हरिओम दुबे, चेतन पोरवाल, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, पम्मी यादव, शिवम पोरवाल, रामचन्द्र पोरवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर भी विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पुनीत पर्व पर आकर्षक साज-सज्जायुक्त विशालकाय प्रांगण में माँ भगवती के नौ स्वरूपों के दर्शन कराये जा रहे हैं। जहाँ आचार्य द्वारा विधिवत पूजन अर्चन व आरती करायी जा रही है। संस्था के पीठाधीश्वर कार्यक्रम संयोजक श्याम सुन्दर चौरसिया की देखरेख में सांय संगीतमयी ध्वनियों पर सम्पन्न होने वाली आरती में नगर व क्षेत्र के सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन माँ की झाँकियों के दर्शन पूजन उपरान्त आरती गायन कर माँ जगतजननी का आवाहन कर रहे हैं। इस दौरान अरविन्द चौरसिया, गुड्डू चौरसिया, आशू चौरसिया, आशू शुक्ला सहित सैकडों व्यवस्थापकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...