माइनर में शव मिलने से मचा हडकम्प

Share This
भरथना- कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कीरतपुर के समीप गंसरा संपर्क मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे उस समय दहशत के साथ हडकम्प मच गया, जब स्कूली छात्रों और राहगीरों ने माइनर के पानी में एक युवक का शव तैरते देखा। जिनकी नजर शव पर पड़ने के बाद मामले की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को माइनर से निकलवाकर कब्जे में लिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। बताया गया कि युवक के दाहिने हाथ पर जितेन्द्र और अंजली नाम लिखा हुआ है। पुलिस इन नामों के आधार पर भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश चंद्र ने बताया कि गांव के समीप बम्बे में युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। युवक गांव का रहने वाला प्रतीत नहीं हो रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ-साथ शव माइनर में पहुंचने के कारणों की भी जांच कर रही है।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...