ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

Share This

भरथना- दिल्ली- हावड़ा रेलवे ट्रैक अन्तर्गत भरथना-साम्हों रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शनिवार सुबह उसके पिता ने शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर बुधवार देर रात करीब सवा दस बजे ट्रेन संख्या 12988 की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसका शव रेलवे किमी0 संख्या 1135/14-16 के बीच पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शिनाख्त के प्रयास किये। इसी बीच भरथना के नगला सुजीपुर निवासी अमन (20 वर्ष) के लापता होने की जानकारी पुलिस को मिली। अमन के पिता अशोक ने थाना भरथना में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनका बेटा 1 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद घर से बिना बताए निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने की जानकारी होने पर अमन के पिता शनिवार सुबह भरथना कस्बा चौकी पहुंचे। वहां उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे अमन के रूप में की। मृतक के पिता ने बताया कि अमन की मां का बचपन में ही निधन हो गया था। परिवार में अमन और उसकी तीन बहनें थीं, जिनकी शादी हो चुकी है। अमन अपने पिता के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...