भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- कस्बा के मुहल्ला बालूगंज स्थित चौधरी मार्केट में बीती रात्रि करीब ढाई बजे एक ताला बन्द कपड़ा की दुकान के अन्दर बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से रात्रि में गुजर रहे राहगीर और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों में बुरी तरह हडकम्प मच गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची फायर बिग्रेड मशीन सहित सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर कपड़ा की दुकान में लगी भीषण आग पर बमुश्किल काबू पाया।
दुकान स्वामी रामकिशोर खितौलिया पुत्र नाथूराम खितौलिया महावीर नगर को घटना से अवगत कराते हुए मौके पर बुलाया। दुकान में आग लगने की खबर सुनते ही दुकान स्वामी कपड़ा व्यापारी रामकिशोर खितौलिया के होश उड गये। घटना के सम्बन्ध में कपड़ा व्यापारी रामकिशोर खितौलिया ने बताया कि उनकी दुकान में जीवन की कमाई लगी हुई थी, गोलक में 13 हजार रूपये की नगदी, इन्वर्टर, बैटरी, फर्नीचर सहित सड़ियां, शूटिंग शर्टिंग आदि कपड़े लगभग 30 लाख रूपया का अनुमानित नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस व राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर जाँच उपरान्त नुकसान का अनुमान लगाकर अग्रिम कार्यवाही की।
