इकदिल:- आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से शिशु भारती का गठन किया गया। गठन कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट की देखरेख में संपन्न हुआ।
शिशु भारती में अंश कुमार को अध्यक्ष, अंश जोशी को उपाध्यक्ष, अंशराज को महामंत्री, सलोनी को मंत्री, अभि एवं आरुष को उप मंत्री, अदिति एवं अनन्या को वंदना प्रमुख, अरसलान एवं गौरव को स्वच्छता विभाग प्रमुख, रिषभ एवं प्रियांशु को जल विभाग प्रमुख, राजा एवं अमान को खेलकूद प्रमुख तथा कादिर एवं अभिमान को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि शिशु भारती के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व, जिम्मेदारी, सहयोग, अनुशासन और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित होगी। बच्चों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होगा।
उन्होंने सभी नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य ऋचा तिवारी, सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, सुशीला देवी, अंजली शाक्य, प्रियांशी, अलफ़िशा, प्रियंका भदौरिया, दीप्ति, आँचल गुप्ता, प्रियंका यादव, सृष्टि तिवारी, नंदनी, नीतू शाक्य, जैनब, लवली गुप्ता आदि स्टाफ उपस्थित रहा |
