हनुमान मन्दिरों में उमडा आस्था व भक्ति का सैलाब

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बुढवा मंगल के पावन पर्व के अवसर पर नगर व क्षेत्र के समस्त हनुमान मन्दिरों में भोर होते ही पवनसुत वीर हनुमान का मंगल स्नान, सिन्दूर श्रृंगार, पूजन अर्चन, हवन आदि धार्मिक अनुष्ठान का क्रम शुरू हो गया। साथ ही प्रसाद चढाने के लिए सैकडों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड सुबह से ही एकत्रित होने लगी। जिसके चलते सम्पूर्ण नगर हनुमान भक्ति में सरावोर रहा।

इसी क्रम में कस्बा के विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) भरथना पर चल रहे 45वें मंगल महोत्सव के दौरान भोर से शुभ मुर्हूर्त में सैकडों श्रद्धालुओं ने पहुँचकर स्वयं अपने हाथों से अंजनी के लाल बालरूप हनुमान जी को सिन्दूर का चोला चढाया। तदुपरान्त आकर्षक श्रृंगार के साथ आचार्य अमित मिश्रा व राहुल दीक्षित द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन व आरती प्रारम्भ हुई और मन्दिर प्रांगण में मौजूद सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूषों ने हनुमान चालीसा, सुन्दर काण्ड आदि का पाठ किया तथा भोग प्रसाद स्वरूप 56 भोग फल, मेवा, मिष्ठान का प्रसाद चढाया गया। भोर होते ही मन्दिर पर प्रसाद चढाने के लिए महिला-पुरूष भक्तजनों की भीड भारी संख्या में एकत्रित होने लगी। जिसके फलस्वरूप दर्शन पूजन का क्रम अनवरत जारी है। इस दौरान मन्दिर समिति अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता रूपे, प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, मंत्री विकास दीक्षित दीपू, कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, डा0 अभिनव दुबे, सनी श्रीवास्तव, गजेन्द्र राजावत, पंकज चौहान, रामजी श्रीवास्तव, सीटू यादव, रिंकू चौहान, राजू माहेश्वरी सहित सैकडों व्यवस्थापकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं श्री महावीर जी महाराज मोती मन्दिर मेला समिति (लंगूर की मठिया) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य मंगल महोत्सव के दौरान नगर व क्षेत्र के सैकडों श्रद्धालुओं ने आकर्षक साज-सज्जायुक्त मन्दिर प्रांगण में विराजमान हनुमान जी के दर्शन पूजन व भोग प्रसाद चढाने का क्रम अनवरत जारी है। इस दौरान समिति अध्यक्ष डा0 राज नारायण यादव, मंत्री मदन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुशवाहा, राजेन्द्र चौधरी, विनोद वर्मा, भगवान दास शर्मा के अलावा समस्त समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

साथ ही कस्बा के स्टेशन रोड स्थित नरसिंह मन्दिर प्रांगण में विराजमान हनुमान जी के दरबार में भी सुबह से ही भारी संख्या में महिला-पुरूष भक्तजनों ने पहुँचकर घण्टा, शंख की धुनों के बीच भोग प्रसाद चढाकर अपने आराध्य का आवाहन किया। श्रद्धालुओं ने बजरंगवली के गगनभेदी जयघोषों के साथ सर्वकल्याण की कामना की। वहीं नगर के अन्य हनुमान मन्दिरों पागल बाबा मन्दिर, दाऊ जी मन्दिर, होमगंज भोलेकुटी, महावीर नगर स्थित बडे हनुमान मन्दिर, मिडिल स्कूल स्थित हनुमान मन्दिर, माता लौंगश्री मंदिर, दुर्गाधाम, रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित हनुमान प्रतिमा आदि मन्दिरों में भी भोर होते ही पूजन अर्चन व भोग प्रसाद का सिलसिला शुरू हो गया। फोटो-

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...